{"_id":"682b968b6d72694b230523e0","slug":"residents-of-shiv-nagar-and-peermuchhalla-villages-protested-against-the-contract-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129201-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शिव नगर व पीरमुछल्ला गांव निवासियों ने ठेके के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शिव नगर व पीरमुछल्ला गांव निवासियों ने ठेके के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
पीरमुछल्ला। पीरमुछल्ला गांव व उसके पास पड़ते शिव नगर सोसायटी के लोग रोड किनारे खुले ठेके से बेहद परेशान है। जिसे लेकर सोमवार को सोसायटी निवासियों ने ठेके के खिलाफ रोष-प्रदर्शन किया और प्रशासन से ठेके को बंद करने की मांग की।
रोष-प्रदर्शन कर रहे वार्ड पार्षद गुरजीत कौर पुनिया, उनके पति गुरसेवक सिंह पूनिया, रमेश कुमार, काजल, सावित्री देवी, ईश्वर दहिया, राजेंद्र रंगा, प्रमोद, धर्मेंद्र, प्रवीण कुमारी, रूबल, सुभाष गुप्ता, प्रीति, राहुल, जसप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह व अन्य ने बताया कि यह ठेका करीब चार साल पहले बना था। उस समय भी इसका विरोध किया गया था। उस समय तो ठेका बिलकुल ही सोसायटी की मेन एंट्री पर लगाया जा रहा था।
रोष-प्रदर्शन के बाद उसकी जगह बदलकर सड़क पर कर दिया था। इसके बाद दोबारा लोगों ने रोष-प्रदर्शन किया तो ठेका थोड़ा आगे खिसका दिया था। अब नई परेशानी यह आ रही है के ठेके के साथ अहाता भी चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि पीरमुछल्ला गांव, शिव नगर सहित अन्य कई सोसाइटियों को यहीं रास्ता जाता है। शराब के नशे में यहां बैठे लोग वहां से निकलने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। इस कारण कई बार झगड़ा हो चुका है और लोग घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की इस ठेके को जल्द से जल्द यहां से हटाया जाए।
धरना दे रहे लोगों ने बताया कि यह ठेका पंचायत की शामलात जमीन पर बना हुआ है। जिसकी न तो नगर परिषद की ओर से कोई पर्ची काटी जाती है और न ही इसको पंचायती जमीन से हटाया जा रहा है। जबकि वह इसकी लिखित शिकायत कर रहे हैं।