{"_id":"6a46d3c0bafff8c3bc056252","slug":"residents-of-lohgarh-and-bishanpura-troubled-by-waterlogging-mohali-news-c-71-1-mli1017-144214-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लोहगढ़ और बिशनपुरा में जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लोहगढ़ और बिशनपुरा में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के लोहगढ़ और बिशनपुरा क्षेत्रों में बरसाती पानी की निकासी न होने से हजारों की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून का मौसम शुरू होते ही यहां की सड़कें कीचड़ में बदल गई हैं। कई दिनों तक पानी जमा रहने से आम लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर स्थित इन क्षेत्रों में पानी कई-कई फुट तक जमा हो जाता है। इससे लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को बार-बार शिकायतें दी गई हैं। परंतु अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के दिनों में पानी एक नदी का रूप धारण कर लेता है। खस्ताहाल सड़कों पर लोगों को गिरने का डर सताता है। कॉलोनी निर्माताओं ने निर्माण के दौरान जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए। तंग गलियों में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करना अब एक चुनौती बन गया है।
आवाजाही में भारी दिक्कतें
लोहगढ़ और बिशनपुरा की भौगोलिक स्थिति भी समस्या बढ़ाती है। दोनों गांवों के बीच से राजमार्ग निकलता है। इससे लोगों को इधर से उधर आने-जाने में कई किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ता है। वीआईपी मार्ग और रामगढ़ भुड्ढा जैसे क्षेत्रों के लोग लोहगढ़ से आवाजाही करते हैं। गाजीपुर, ढकोली और सनोली जैसे गांवों के लोग बिशनपुरा से होकर आते-जाते हैं। बरसात के दिनों में यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं होता।
लोहगढ़ के अधिकतर हिस्से में बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध किए हुए हैं। कुछ जगह ऐसी है, जहां बरसाती पानी की निकासी को लेकर परियोजनाएं लागू करवाना बाकी है। उनकी ओर से हाऊस की बैठक में लोहगढ़ का मामला उठाकर इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा। - रजिंदर सिंह राजा, पार्षद, लोहगढ़
विज्ञापन
बिशनपुरा में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने की वजह से यहां पानी कई-कई फुट तक जमा हो जाता है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही दौरान परेशानियां होती है और लंबे समय से इसकी शिकायत अधिकारियों पास उठाई गई। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। - रविंदरपाल सिंह, निवासी बिशनपुरा।
मुझे आज भी 2023 का वो दृश्य याद है, जब बारिश ने पूरे जीरकपुर शहर को पानी-पानी कर दिया और पानी गलियों से सीधा लोगों के घरों में दाखिल हो गया। इसलिए हाऊस की पहली बैठक में बिशनपुरा, लोहगढ़ के अलावा पूरे जीरकपुर शहर में बरसाती पानी की निकासी के उचित इंतजाम को लेकर योजनाओं पर काम होगा। - गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, जीरकपुर नगर परिषद