{"_id":"6813c869aa064b65f001093e","slug":"repair-of-electric-wires-disrupted-drinking-water-supply-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128585-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मरम्मत बिजली के तारों की, गड़बड़ाई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मरम्मत बिजली के तारों की, गड़बड़ाई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
मोहाली। वेरका चौक के पास बिजली के तारों की मरम्मत का काम चलने की वजह से शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई है। गर्मी में सेक्टरों की पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। सुबह और शाम को पानी की सप्लाई कम दबाव में होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर लगातार विभाग के पास शिकायतें भी पहुंच रही हैं। शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर पानी पहली मंजिल तो क्या दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंच रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के अधीन आने वाले सेक्टरों और फेजों में पानी सप्लाई की जिम्मेदारी जल सप्लाई विभाग का है। विभाग की तरफ से सेक्टर-57 और सेक्टर-56 में बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों से कजौली से आने वाला पानी ट्रीट करके लोगों के घरों में भेजा जाता है। इस मामले में विभाग की ओर से सप्लाई तो पूरी दी जा रही है लेकिन बिजली की कटौती के कारण यह सप्लाई प्रभावित हो रही है। मोहाली जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन माइकल ने बताया कि तीन-चार दिनों से यह समस्या आ रही है, क्योंकि वेरका चौक के पास बिजली विभाग कार्य कर रहा है, इस कारण सेक्टर-57 और सेक्टर-56 दोनों में बिजली की लंबी कटौती हो रही है। इसी कारण पानी की सप्लाई बाधित हुई है। जैसे ही बिजली की तार डालने का काम पूरा हो जाएगा तब यह समस्या भी दूर हो जाएगी। दूसरी और इस मामले में फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने बताया कि उनके पूरे क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई बहुत कम आ रही है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई एक इमरजेंसी सप्लाई है। इसे बिजली की हॉटलाइन से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू से भी बातचीत की है ताकि वे इस समस्या का हल बिजली विभाग के साथ तालमेल करवा कर निकाल सके।
बिजली कट के कारण प्रभावित हो रही पानी की सप्लाई को लेकर मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने बिजली विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में मेयर ने विभाग से सेक्टर-56 और फेज-6 में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बिजली की हाटलाइन से जोड़ने की मांग की है, ताकि पानी की सप्लाई में समस्या न आए।