Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Registration of plots in unauthorized colonies will be till 28th February.

Mohali News: अनाधिकृत कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री 28 फरवरी तक होगी

Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Registration of plots in unauthorized colonies will be till 28th February.
मोहाली। अनाधिकृत कॉलोनी में स्थित प्लॉट धारकों (500 वर्ग गज तक) के प्लॉटों के पंजीकरण की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। यह जानकारी मोहाली की उपायुक्त आशिका जैन ने दी। पंजाब अपार्टमेंट और संपत्ति विनियमन (संशोधन) अधिनियम-2024 के संशोधन का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्लॉट धारकों को राहत देने के उद्देश्य से यह मौका दिया गया है। एसएएस नगर जिले के सभी तहसीलों और उप तहसीलों के उप रजिस्ट्रार और संयुक्त उप रजिस्ट्रार को लोगों को योजना के बारे में जागरूक कर अधिक से अधिक लाभ देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी विकास और स्थानीय निकाय विभागों से एनओसी की छूट सिर्फ 28 फरवरी 2025 तक ही वैध है। लाभार्थी अधिसूचना के अनुसार 28 फरवरी 2025 से पहले या उसके अंत तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिसने 31 जुलाई 2024 तक किसी अनाधिकृत कॉलोनी में स्थित 500 वर्ग गज तक के क्षेत्र के लिए स्टांप पेपर पर बेचने के लिए पाॅवर ऑफ अटॉर्नी या समझौता किया है, या भूमि के शीर्षक से संबंधित कोई पंजीकृत दस्तावेज है, वह रजिस्ट्रार या उप-रजिस्ट्रार या संयुक्त उप-रजिस्ट्रार के समक्ष ऐसे भूखंड का पंजीकरण करवाने का हकदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed