फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raised awareness against AIDS and drug addiction through street drama

Mohali News: नुक्कड़ नाटक के जरिए एड्स और नशे के खिलाफ किया जागरूक

Thu, 23 Nov 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness against AIDS and drug addiction through street drama
मोहाली। सरकारी कॉलेज फेज-6 में एचआईवी एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के सभी रेड रिबन क्लबों की युवा सेवाएं विभाग ने पंजाब राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी चंडीगढ़ के सहयोग से यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दृष्टा ने प्रथम और अनुराधा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जैबा नाज, द्वितीय स्थान सिमरन गायरा ने प्राप्त किया। सरकारी कॉलेज डेराबस्सी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम ने नुक्कड़ नाटक पेश किया। विभाग के सहायक निदेशक डॉ. मलकीत सिंह मान ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के बढ़ते प्रभाव से दूर रखने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। एचआईवी एड्स संबंधी बीमारी की रोकथाम और प्रभावित लोगों के सहयोग के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। लोग अभी भी इसे संक्रामक रोग मानकर इससे दूर रहने की कोशिश करते हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशेष अतिथि कॉलेज प्रिंसिपल हरजीत गुजराल, सोशल वेलफेयर सर्विसेज विंग चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जेएस मिन्हास, जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने विजेता प्रतिभागियों और सांस्कृतिक प्रदर्शनी टीमों को सम्मानित किया। इसके अलावा विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि जारी करने के संबंध में भी बैठक की, जिसमें उन्हें सात दिवसीय विशेष शिविर और नियमित शिविर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed