फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain has slowed down the disposal of legacy waste from Bishanpur dumping ground

Mohali News: बारिश से थम गई बिशनपुर डंपिंग ग्राउंड से लिगेसी वेस्ट निस्तारण की रफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rain has slowed down the disposal of legacy waste from Bishanpur dumping ground
जीरकपुर। बिशनपुर डंपिंग ग्राउंड में फरवरी माह से चल रहे लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के काम की रफ्तार अब बरसात के कारण थम गई है। यहां मशीनें कूड़े से मिट्टी और प्लास्टिक के कचरे को अलग-अलग कर रही है। अब बारिश के कारण कचरा गीला हो गया है। इस कारण काम को रोक दिया गया है। इस काम में निर्धारित से दो माह ज्यादा लग जाएंगे। नगर परिषद के अनुसार अब इसका उठान अक्तूबर की जगह दिसंबर तक हो पाएगा।
विज्ञापन

बिशनपुर डंपिंग ग्राउंड में पूरे शहर का कचरा गिराया जाता है। यहां प्रतिदिन करीब 50 टन कूड़ा आ रहा है। वर्षों से यहां पर लगातार कूड़ा गिर रहा है, इस कारण यहां पर 10 से 15 फीट ऊंचे कूड़े के पहाड़ बन चुके हैं। इस कूड़े के निस्तारण की नगर परिषद जीरकपुर ने पहले भी कई बार कोशिश की है। नगर परिषद ने तीन ट्रॉमल मशीनें लाखों रुपये खर्च करके मंगवाई थी, लेकिन इस कचरे का निस्तारण करने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर परिषद ने एक प्राइवेट कंपनी को यहां का लिगेसी वेस्ट का पहाड़ खत्म करने का 3.1 करोड़ रुपये का ठेका दिया। इसके लिए कंपनी को 9 महीने तक का समय दिया गया था। बारिश की वजह से कूड़ा हटाने का काम अब समय पर पूरा नहीं हो सकेगा। इस कार्य के शुरू होने से जल्द ही डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के 15 से 20 फीट ऊंचे पहाड़ों से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


10-15 फीट तक बने हैं लिगेसी वेस्ट के पहाड़
चार एकड़ में फैले डंपिंग ग्राउंड से कूड़े का निपटान न होने के कारण यहां पर 10 से 15 फीट में लिगेसी वेस्ट के पहाड़ बन गए हैं। इसके अलावा शहर के कुछ वार्डों से कूड़े का उठान भी नहीं हो पाता है। एमसी हाउस मीटिंग में सफाई व्यवस्था को लेकर काम करने का एजेंडा सबसे पहले रखा जाता रहा है। शहर में गारबेज की प्रोसेसिंग के लिए नगर परिषद 15 सालों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं कर सकी है, जिससे हर दिन निकलने वाले 45 से 50 टन से ज्यादा कचरे का निपटारा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स ::::
बिशनपुर डंपिंग ग्राउंड में लिगेसी वेस्ट के निस्तारण का काम 15 से 20 प्रतिशत मुकम्मल हो चुका है। बारिश होने के कारण काम को रोकना पड़ा है। धूप निकलने के बाद फिर से काम शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक सारा काम मुकम्मल करवा दिया जाएगा। -चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed