फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Railway News

घडु़आं में रेलवे स्टेशन बनाने की जल्द शुरू होगी कार्रवाई : चन्नी

Wed, 24 Jul 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Railway News
गांव घड़ुआं में लगाए गए जिला स्तरीय कैंप में मंच पर कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व अधिकारी। - फोटो : MOHALI
खरड़। जिला प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी सर्बत विकास योजना के तहत जिला स्तरीय कैंप गांव घडु़आं के कम्युनिटी सेंटर में लगाया गया। पंजाब के सभ्याचारक मामले व तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांव घडु़आं में रेलवे स्टेशन बनाने की योजना तैयार की हुई है, जिसकी कार्रवाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घडु़आं को नगर पंचायत बनाने के बारे में भी प्रस्ताव सरकार को भेजा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग सुविधा कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की कि लोगों की समस्याओं को सुनकर इनका हल करें और जिनका तुरंत हल नहीं हो सकता, उन्हें एक सप्ताह के अंदर हल करें। कैंप में सरकार की भलाई स्कीमों के फार्म भी भरे गए। इस अवसर पर एडीसी विकास अमरदीप सिंह बैंस, एसडीएम विनोद कुमार बंसल, डीडीपीओ डीके मालदी, बीडीपीओ रणजीत सिंह, डीएफएसओ गुरअमन सिंह, जेपी सिंह सहायक लेबर कमिश्नर, एसएमओ डॉ. कुलजीत कौर आदि समेत गांव के सरपंच नरिंदर सिंह गांधी, संजीव कुमार रूबी, सर्बजीत सिंह, सरपंच अमरजीत सिंह, सरपंच हरिंदर सिंह मंडेर, पंचायत सचिव निर्मल सिंह हरलालपुर, सचिव हरदीप सिंह तथा सचिव जगमोहन सिंह समेत गांवों के पंच, सरपंच तथा लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed