फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police sacked ASI on remand for two days in Staff nurse murder case

स्टाफ नर्स हत्याकांड: पंजाब पुलिस का बर्खास्त एएसआई दो दिन के रिमांड पर, सोहाना में मिला था नर्स का शव

Tue, 29 Nov 2022 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 04:21 PM IST
सार

अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ करनी है। इसकी और लड़की के साथ हुई चैट और मोबाइल को रिकवर करना है इसलिए पुलिस को तीन दिन का रिमांड दिया जाए।

विज्ञापन
Punjab Police sacked ASI on remand for two days in Staff nurse murder case
अदालत में पेश किया गया बर्खास्त एएसआई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंचकूला के निजी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम कर रही युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले में नामजद पंजाब पुलिस के बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीन दिन पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से जज ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। 14 नवंबर को सुबह आठ बजे सोहाना के पास एक तालाब के किनारे बेंच पर से युवती का शव मिला था। 

विज्ञापन


अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ करनी है। इसकी और लड़की के साथ हुई चैट और मोबाइल को रिकवर करना है इसलिए पुलिस को तीन दिन का रिमांड दिया जाए। वहीं बचाव में आरोपी के वकील ने अदालत में दलील देते कहा कि रशप्रीत सिंह पुलिस का बर्खास्त एएसआई है। युवती उसकी प्रेमिका थी और उनमें आपसी सहमति से संबंध बने थे इसलिए धारा-376 लगाना गलत है। रही बात साक्ष्यों से छेड़छाड़ की तो उनके मुवक्किल ने न तो सीसीटीवी फुटेज और न ही अन्य साक्ष्यों से छेड़छाड़ की है। वहीं पुलिस भी इस मामले में अब तक कुछ पता नहीं कर पाई है इसलिए रिमांड न दिया जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने दो दिन का रिमांड दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed