फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Chief Electoral Officer reached Kharar, took stock of election preparations

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुंचे खरड़, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Electoral Officer reached Kharar, took stock of election preparations
खरड़। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डाक्टर एस करुणा राजू और डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज खूनीमाजरा में चुनाव के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्ट्रांग रूम की जांच करके खरड़ प्रशासन के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियों का काम पूरे जोरों पर चल रहा है और चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों सबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव पारदर्शी ढंग से करवाए जाएंगे। भारत चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार वोटर केवल फोटो स्लिप के आधार पर वोट नहीं डाल सकते, उनके पास फोटो पहचान कार्ड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में विदेशी वोटरों को केवल पहचान के लिए अपना असली पासपोर्ट दिखाना होगा और वोटरों की मदद के लिए कमीशन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वोटर फोटो शिनाख्ती कार्ड के मामले में मामूली अंतर को नजरअंदाज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अगर किसी वोटर के पास वोटर फोटो शिनाख्ती कार्ड है, जिसे किसी अन्य विधानसभा हलके के चुनाव अधिकारी ने जारी किया है, तो ऐसे कार्ड को पहचान के लिए स्वीकार किया जाएगा। इस अवसर पर खरड़ के एसडीएम-कम-रिटर्निंग अफसर अविकेश गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा, तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह, सब रजिस्ट्रार राकेश गर्ग और नायब तहसीलदार माजरी दीपक भारद्वाज समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 14 खरड़-फोटो नंबर 01- सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज खूनीमाजरा में तैयारियों का जायजा लेते पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू, डीसी ईशा कालिया और अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed