{"_id":"612ff1708ebc3eb6907c559b","slug":"property-registries-closed-in-23-illegal-colonies-of-zirakpur-five-paid-fees-mohali-news-pkl425379528","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर की 23 अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां बंद, पांच ने भरी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर की 23 अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां बंद, पांच ने भरी फीस
विज्ञापन
जीरकपुर। पिछले दिनों जीरकपुर में अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां बंद होने की बात से प्रॉपर्टी जगत में काफी हलचल हुई थी और अब दोबारा से यह मुद्दा गर्म होता नजर आ रहा है। हालांकि एडीसी मोहाली कोमल मित्तल और नगर परषिद अधिकारियों की ओर से अवैध कॉलोनियों की सूची को जनतक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन जीरकपुर में 23 ऐसी कॉलोनियां हैं जिनकी रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद की गई है। हैरानी है कि नगर परिषद अधिकारी इस बात का दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अवैध 23 कॉलोनियों की सूची बनाकर नायब तहसीलदार को भेज दी है। जिसमें इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री बंद करने के लिए लिखा गया है। वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार पुनीत बांसल इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों की ओर से मुझे कोई सूची नहीं भेजी गई। जिससे वह उक्त कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां बंद कर सकें। नगर परिषद अधिकारी और नायब तहसीलदार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपना स्पष्टीकरण जाहिर कर रहे हैं।
इन अवैध 23 कॉलोनियों में बंद है रजिस्ट्री
सूत्रों से मिली सूची के आधार पर जिन अवैध 23 कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर पाबंदी लगाई गई है उनमें राधे एनक्लेव (किशनपुरा), रॉयल सिटी (सिंघपुरा), एलआरसी होम्स (किशनपुरा), भांबरी एनक्लेव (गाजीपुर), रविंदरा एनक्लेव (बलटाना), फ्रैंड्स एनक्लेव (पीरमुछल्ला), श्री श्याम रेजिडेंसी (पीरमुछल्ला), खुशहाल एनक्लेव एक्सटेंशन (पभात), एमएस शुभ डेवेलपर्स एंड रॉयल डेवेलपर्स (किशनपुरा), हाइवे होम्स (गाजीपुर), माउंट कैलाश (गाजीपुर), कृष्णा एनक्लेव (गाजीपुर), स्वास्तिक विहार (पभात), माउंट कैलाश (गाजीपुर), क्रिस्टल होम्स (गाजीपुर), वी. सिटी (पभात), मैट्रो टाउन (पीर मुछल्ला), बरकत होम्स (नाभा साहिब), कैपिटल शॉपिंग कॉम्पलेक्स (पभात), ग्रीन एनक्लेव (गाजीपुर), जरनैल एनक्लेव (पभात), शंकर सिटी (पभात), रविंदरा एनक्लेव (बलटाना) के नाम शामिल हैं।
इन पांच कॉलोनियों में शुरू हुई रजिस्ट्री
जीरकपुर की जिन कॉलोनियों में रजिस्ट्री बंद होने की चर्चा चल रही थी उनमें से पांच ने कॉलोनी पास करवाने की सरकारी फीस भर दी है। जिन कॉलोनियों में रजिस्ट्री बंद होने की चर्चा थी उनमें लाइफ स्टाइल होम्स, गोमती होम्स, बारसीलोना, रोजवुड (फियो होम्स) और एसएस कॉलोनी शामिल है। यह सभी कॉलोनियां नाभा रोड पर स्थित हैं। लेकिन इन सभी ने कॉलोनी पास होने के बाद से अब तक की बनती सरकारी फीस भर दी है और अब इन कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री दोबारा होने लगी हैं।
विज्ञापन
कोट्स
पांच साल में 10 किस्त में फीस देकर पास होती है कॉलोनी
जीरकपुर में 6 में से 5 कॉलोनियों ने जब से कॉलोनी पास हुई हैं, उसके हिसाब से अपनी सभी किस्तें भर दी हैं। इस कारण इनकी रजिस्ट्री शुरू करने के लिए कहा गया है। लेकिन बरकत होम्स ने फीस नहीं भरी। अभी इसकी रजिस्ट्री बंद है। नायब तहसीलदार को नगर परषिद के पहले ईओ संदीप तिवारी की ओर से जो लिस्ट भेजी गई थी। एक लिस्ट आज फिर जारी की गई है।
- विक्टर संधू, बिल्डिंग ब्रांच अधिकारी, नगर परिषद।
कॉलोनियों के खसरा नंबर नहीं मिले
हमने नगर परिषद से रजिस्ट्री बंद होने वाली अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर मांगे थे। लेकिन अभी तक उन्होंने हमें इन कॉलोनियों के खसरा नंबर की कोई लिस्ट जारी नहीं की है। - पुनीत बांसल, नायब तहसीलदार।
कोट्स
जीरकपुर में जिन 23 कॉलोनियों की रजिस्ट्री बंद की गई है, उन्हें पहले ही रेगुलर तो कर दिया गया था। लेकिन उनकी ओर से बनती सरकारी फीस की किस्त जमा नहीं करवाई गई थी। इस कारण इन कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां बंद की गई थीं। अब जिन कुछ कॉलोनियों ने सरकारी बकाया फीस भर दी है, उनकी लिस्ट मेरे पद संभालने से पहले भी नायब तहसीलदार को जारी की हुई थी। लेकिन एक लिस्ट बुधवार को फिर नायब तहसीलदार को भेजी गई है। - गिरीश वर्मा, ईओ नगर परिषद।