फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Private bus operators deposited illegal occupation in the closed bus stand

बंद हो चुके बस स्टैंड में निजी बस ऑपरेटरों ने जमाए अवैध कब्जे

Mon, 17 Jan 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Private bus operators deposited illegal occupation in the closed bus stand
मोहाली। वीआईपी शहर में निजी बस ऑपरेटर अभी भी बंद हो चुके बस स्टैंड पर अपनी बस खड़ी करके सवारियां उठाकर सरेआम नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि निजी बस ऑपरेटर अपनी बसें तेज रफ्तार में शहर की अंदरूनी सड़कों से होकर निकलते हैं और इनकी वजह से शहरवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर मामले को लेकर आरटीए विभाग ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीआईपी शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए फेज-8 बस स्टैंड को हटाकर उसकी जगह फेज-6 में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का निर्माण किया गया था। इसके पीछे की मुख्य वजह यह थी कि पानी, सीवरेज के अलावा करोड़ों रुपये की लागत से बिजली की तार को अंडरग्राउंड बिछाया गया है। दूसरी ओर सवारियों से ओवरलोड होकर चलने वाली बसों के चालक शहर की रिहायशी क्षेत्र की अंदरूनी सड़कों से होकर निकलते हैं। इस कारण सड़क के नीचे बिछी लाइनों को नुकसान पहुंचता है और आए दिन कोई न कोई लाइन टूटकर क्षतिग्रस्त हो जाती थी।
विज्ञापन

बसों की तेज रफ्तार का लोग बनते हैं शिकार
जानकारी के मुताबिक अलग-अलग जिलों से मोहाली आने वाली निजी बसों के ऑपरेटर जब वीआईपी शहर में दाखिल होने के बाद फेज-8 तक पहुंचने के लिए जिस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। जबकि यह पूरा एरिया रिहायशी है। दूसरी ओर रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने कार्यों को लेकर आवाजाही करते हैं और निजी बस ऑपरेटर की तेज रफ्तार से आए दिन कोई न कोई व्यक्ति हादसे का शिकार होकर मुश्किलों का सामना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटरों ने बनाया अवैध अड्डा
जानकारी के मुताबिक फेज-6 में बाबा बंदा सिंह बहादुर बस स्टैंड बनने के बाद प्रशासन की ओर से फेज-8 स्थित बस स्टैंड को अधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। लेकिन निजी बस ऑपरेटरों ने वहां पर अपने अवैध कब्जे जमाकर इसे अपना अड्डा बना लिया है और सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सवारियों यहीं से उठा रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी
यह गलत बात है अगर किसी निजी बस ऑपरेटर ने यहां बस खड़ी की है। यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है और जल्द ही अधिकारियों को निर्देश देकर निजी बस ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -दर्शन सिंह भाटिया, सेक्शन ऑफिसर, आरटीए, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed