{"_id":"6a9dcf9bcda74aa78a079b39","slug":"private-bus-operators-continue-to-occupy-the-police-beat-box-at-phase-6-bus-stand-angering-passengers-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2487-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-6 बस स्टैंड पर पुलिस बीट बॉक्स पर निजी बस संचालकों का कब्जा बरकरार, यात्रियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-6 बस स्टैंड पर पुलिस बीट बॉक्स पर निजी बस संचालकों का कब्जा बरकरार, यात्रियों में रोष
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बनाए गए पुलिस बीट बॉक्स पर निजी बस संचालकों का कब्जा है। इसे टिकट घर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पुलिस की तैनाती नहीं हो पा रही है। इस अव्यवस्था के कारण यात्रियों में भारी रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
बस स्टैंड के अंदर बंद होने और बाहर बसों का रूट चार्ट न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यहां से बस पकड़ने आते हैं। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए बीट बॉक्स का सक्रिय रहना आवश्यक है। निजी बस संचालकों के कब्जे से पुलिस की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। खरड़ का सफर करने वाले सुरिंदर, कोमल और हरजिंदर जैसे यात्रियों ने बताया कि पुलिस बीट बॉक्स खाली नहीं रहता। उन्होंने पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है। यह मुद्दा पहले भी कई बार उठाया जा चुका है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। यात्रियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है।
यात्रियों की बढ़ती नाराजगी
यात्रियों का कहना है कि पुलिस के लिए बने बूथ का निजी इस्तेमाल सुरक्षा पर सवाल उठाता है। बस स्टैंड के बाहर बसों का रूट चार्ट भी उपलब्ध नहीं है। इससे यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि किसी सार्वजनिक सुविधा पर इस तरह कब्जा बना रहे और संबंधित विभाग कार्रवाई न करे तो इससे आम लोगों में गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन
पुलिस बीट बॉक्स को जल्द खाली कराने के निर्देश जारी करेंगे। पुलिस की ओर से इसकी चेकिंग की जाएगी। इस पुलिस बीट बॉक्स से प्राइवेट लोगों का कब्जा हटाया जाएगा। - दिलप्रीत सिंह, एसपी सिटी, मोहाली