{"_id":"5da0e4f68ebc3e016f0b3403","slug":"police-seized-a-truck-loaded-with-crackers-in-kurali-mohali-news-pkl3535334116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचा आतिशबाजी से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दबोचा आतिशबाजी से भरा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। उच्च अदालत एवं राज्य सरकार के आदेशों के बावजूद बेखौफ आतिशबाजी के थोक व्यापारियों द्वारा शहर के रिहायशी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में किए जा रहे गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ प्रशासन एवं पुलिस हरकत में आ गई है। सदर थाना पुलिस के एएसआई तलविन्दर सिंह ने अपनी टीम सहित एक नाके के दौरान आतिशबाजी के एक थोक कारोबारी की तरफ से गैरकानूनी ढंग के साथ शहर से बाहर भेजे जा रहे आतिशबाजी से भरे ट्रक को काबू किया है।
एएसआई तलविन्दर सिंह ने बताया कि राज्य के शहर बटाला (जिला गुरदासपुर) एवं देश के अन्य भिन्न-भिन्न शहरों में आतिशबाजी की फैक्टरियां एवं आतिशबाजी के गोदामों में हुए भयानक हादसों के बाद से जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस मुस्तैद है। हवलदार गुरजोध सिंह, हवलदार परमिन्दर सिंह एवं पंजाब होमगार्ड सिपाही स्वर्ण सिंह सहित बडौदी टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने नाका लगाया गया हुआ था जहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि शहर का आतिशबाजी विक्रेता आतिशबाजी से भरा हुआ ट्रक शहर से बाहर भेज रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने लखनौर पहुंचकर नाका लगा दिया। कुछ समय बाद ट्रक वहां आया तो पुलिस ने उसे रोककर ट्रक के चालक से ट्रक में लदे सामान का बिल एवं परमिट दिखाने को कहा पर वह कुछ न दिखा सका। तलाशी लेने पर ट्रक में आतिशबाजी मिली। इस पर पुलिस ट्रक को सदर थाने ले गई। ट्रक कुराली से संगरूर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने आईपीसी की धारा-188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।