फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police Encounter in Mohali Robbery gang kingpin Satpreet Satti arrested on other absconding

मोहाली में एनकाउंटर: बदमाश के पैर में लगी गोली, रॉबरी गैंग का किंगपिन सतप्रीत सत्ती गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sun, 17 Nov 2024 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2024 06:34 PM IST
सार

मोहाली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस बदमाशों के साथ मुठभेड़ में लुटेरा गैंग का सरगना सतप्रीत सत्ती गिरफ्तार हुआ है। वह पुलिस की गोली से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
Police Encounter in Mohali Robbery gang kingpin Satpreet Satti arrested on other absconding
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। यह मुठभेड़ अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू के झरमल नदी पुल के पास हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतप्रीत सत्ती निवासी डेराबस्सी के  तौर पर हुई है।
विज्ञापन


आरोपी सत्ती लुटेरा गैंग का सरगना है। आरोपी ने कई लुट की वारदातों को अंजाम दिया है। सतप्रीत सत्ती की गैंग में और भी कई बदमाश हैं जो ट्राईसिटी समेत, पंजाब और हरियाणा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी को पुलिस ने डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जीएमएसएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन




एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त लूटेरे जो पिछले दिनों चंडीगढ़- दिल्ली हाईवे पर लालड़ू और पंजाब से जुड़े हरियाणा इलाके में हाईवे पर वाहन चालकों को डरा धमका कर रोड रॉबरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनके खिलाफ लालड़ू सहित हरियाणा में भी लूट के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी डेराबस्सी विक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में लालड़ू थानाध्यक्ष आकाशदीप शर्मा व लैहली चौकी इंचार्ज अजय शर्मा की टीम इनको ट्रेस कर रही थी। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को उक्त हाईवे लुटेरे गिरोह की लोकेशन ट्रेस आउट हुई थी। सतप्रीत सत्ती अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकल पर लालड़ू से डेराबस्सी की तरफ जा रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस उनका पीछा करते हुए झरमल नदी पर स्थित पुराने पुल के पास उन्हें पहले सरेंडर करने की चेतावनी दी। लुटेरों ने पुलिस की गाड़ी पर तीन फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग दौरान सतप्रीत सिंह सत्ती को टांग में दो गोली लगने से वह जख्मी हो गया और उसका साथी मौके का फायदा उठाकर पास के जंगल की झाड़ियां में से होता हुआ फरार हो गया। 

पुलिस ने बदमाश सत्ती को काबू कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया है। एसपी ने बताया कि सतप्रीत सिंह पंजाब और हरियाणा में रोड रॉबरी की कई वारदात को अंजाम देकर आंतक फैला रहा था। तीन और 10 नवंबर को भी लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था। 


एसपी ने बताया कि बदमाश के पास से . 32 बोर की एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि रिमांड दौरान आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed