फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   POCSO Act case registered against accused of raping a minor and impregnating her

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज

Thu, 29 Feb 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act case registered against accused of raping a minor and impregnating her
जीरकपुर। चंडीगढ़ निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आईपीसी-376 के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मोनू निवासी मोलीजागरां के रूप में हुई है जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग के साथ जीरकपुर के एक होटल में दुष्कर्म किया गया था और इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर काटकर जीरकपुर पुलिस को भेजी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह दसवीं पूरी करने के बाद चंडीगढ़ में एक करियाना की दुकान में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात मोनू निवासी विकास नगर, मौलीजागरां के साथ हुई। मोनू उसे भरोसे में लेकर जीरकपुर के एक होटल में ले गया और जबरन संबंध बनाए। कुछ दिन बाद उसके पेट में दर्द हुआ तो जीएमएसएच सेक्टर-16 में चेकअप करवाया तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। इसके बाद उसने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई और उनको साथ लेकर शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी। उसके बयान पर चंडीगढ़ पुलिस ने केस जीरकपुर थाने में भेज दिया। जीरकपुर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed