फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plot sold for Rs. 3.70 crore by showing fake documents, couple fled with Rs. 25 lakh

Mohali News: फर्जी कागजात दिखा प्लॉट का 3.70 करोड़ में किया सौदा, 25 लाख लेकर दंपती भागा

Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Plot sold for Rs. 3.70 crore by showing fake documents, couple fled with Rs. 25 lakh
मोहाली। एक प्लॉट के फर्जी कागजात दिखाकर 25 लाख रुपये हड़पने के मामले में मटौर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विकास बीबरा, उसकी पत्नी इंदरप्रीत बीबरा निवासी सेक्टर-21ए चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ फेज-3बी2 निवासी गुरलाभ सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों ने एक प्लाॅट का 3.70 करोड़ रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरलाभ सिंह ने बताया कि विकास बीबरा से उसका संपर्क राजवंत सिंह निवासी मोहाली के मार्फत हुआ। राजवंत सिंह प्रोपर्टी डीलर है। उन्होंने उससे सेक्टर-71 में एक प्लॉट का सौदा किया। राजवंत सिंह ने उसे भरोसा दिलाया कि विकास बीबरा एक ईमानदार इंसान है। उसने इस प्लॉट के कागजात खुद चेक किए हैं। उसने कहा कि वे दोनों आधे-आधे रुपये देकर यह प्लॉट खरीद लेते हैं। विकास बीबरा ने बताया कि यह प्लॉट उसकी पत्नी इंदरप्रीत बीबरा के नाम पर है। 14 सितंबर 2023 को होटल कामा में प्लॉट का सौदा 3.70 करोड़ रुपये में तय हुआ। इसके बाद एग्रीमेंट बना लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सौदा तय होने के बाद 15 लाख रुपये की रकम चेक और 10 लाख रुपये नकद दिए। एक साल के अंदर रजिस्ट्री होने की बात कही गई। साल पूरा होने के बाद जब उन्होंने रजिस्ट्री के लिए कहा तो राजवंत सिंह प्रोपर्टी डीलर, विकास और उसकी पत्नी इंदरप्रीत ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्री करवाने से इनकार कर दिया। जब उसने गमाडा से उक्त प्लॉट के कागजात चेक करवाए तो पता चला कि यह प्लॉट इंदरप्रीत के नाम पर ही नहीं है। जो कागजात उसे दिए गए थे, वह जाली थे। उसने पुलिस को शिकायत की और तीन साल बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed