फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Pigeon found dead in City Park, Animal Husbandry Department captured

सिटी पार्क में कबूतर मरा मिला, पशु पालन विभाग ने लिया कब्जे में

Sun, 10 Jan 2021 12:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pigeon found dead in City Park, Animal Husbandry Department captured
मोहाली। अभी कोविड-19 का खतरा कम भी नहीं हुआ था कि शहर के लोगों को बर्ड फ्लू के खतरे ने डराना शुरू कर दिया है। यह स्थिति सेक्टर-68 के सिटी पार्क में मरा हुआ कबूतर मिलने से पैदा हुई। इसके बाद लोगों ने तुरंत पशु पालन विभाग को सूचित किया। पशु पालन विभाग ने कबूतर को कब्जे में ले लिया है। अब उसे बर्ड फ्लू की जांच के लिए जालंधर लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कबूतर के मरने की वजह साफ हो पाएगी। हालांकि पशु पालन और वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-68 के सिटी पार्क में मरा हुआ कबूतर मिलने से दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी कुलविंदर सिंह संजू ने बताया कि पार्क में सैर करने वाले लोगों द्वारा उन्हें सुबह 9 बजे सिटी पार्क में एक मरा हुआ कबूतर मिलने की जानकारी मिली। वह मौके पर पह़ुंचे और तुरंत सिविल अस्पताल में अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर बताया कि यह मामला पशु पालन विभाग का है। इसके बाद सूचना पर पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मरे हुए कबूतर को कब्जे में ले लिया। राजेश लखोतरा ने बताया कि बर्ड फ्लू के कारण कई जगह पर बड़ी संख्या में पक्षी मर रहे हैं। इस कारण लोगों में डर है। बता दें कि कुछ साल पहले गांव दाऊं में अचानक मोर मर गए थे। उन्हें जांच के लिए जालंधर भेजा था। उनकी रिपोर्ट में साफ हुआ था कि मोरों की मौत जहरीली चीज खाने से हुई थी। इस संबंधी अज्ञात लोगों पर केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed