फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PGI Nehru Hospital canteen alloted after two years, people will get relief

Mohali News: दो साल बाद पीजीआई नेहरू अस्पताल की कैंटीन हुई अलॉट, लोगों को मिलेगी राहत

Tue, 06 Jun 2023 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 06 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
PGI Nehru Hospital canteen alloted after two years, people will get relief
चंडीगढ़। पीजीआई में नेहरू अस्पताल के चौथे तल पर दो साल से बंद पड़ी कैंटीन को आखिरकार खोलने के लिए अनुमति दे दी गई है। पीजीआई प्रशासन ने दो साल के दौरान इस कैंटीन का करीब दस बार टेंडर निकाला है। लेकिन हर बार कोई न कोई मानक लगाकर उसे रद्द कर दिया जा रहा था। ऐसे में इसके अलॉटमेंट की सूचना मरीजों और उनके परिजनाें को राहत देने वाली है। नेहरू अस्पताल के बाद अब ट्रामा सेंटर की बंद पड़ी कैंटीन के भी खुलने की उम्मीद जग गई है। ऐसी चर्चा की जा रही है कि नेहरू अस्पताल की कैंटीन के बाद अब पीजीआई प्रशासन ट्रामा सेंटर की कैंटीन को भी जल्द ही अलॉट करने वाला है। बता दें कि नेहरू अस्पताल के साथ ही ट्रामा सेंटर की कैंटीन के बंद होने से इमरजेंसी, ट्रामा और नेहरू अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए 22 मई को पीजीआई में कैंटीनों पर लगे ताले, खाने-पीने के लिए भटक रहे मरीज शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने नेहरू अस्पताल की कैंटीन को 4 लाख 14 हजार रुपये के मासिक किराए पर अलॉट कर दिया है।
विज्ञापन

इनसेट-
कम किराए पर देने से किया था इनकार
बता दें कि नेहरू अस्पताल की कैंटीन का बार-बार टेंडर रद्द होने पर आवेदकों ने इसका कारण पूछा था। जिस पर पीजीआई प्रशासन ने दलील दी थी कि कैंटीन को पिछली बार 6 लाख रुपये के मासिक किराए पर अलॉट किया गया था। इसलिए उससे कम किराए पर अलॉट नहीं किया जा सकता। जबकि इस बार इसी कैंटीन को 6 के बजाय 4 लाख 14 हजार रुपये प्रति माह पर अलॉट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed