फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Muslim community beat up city council employees in the matter of building a cemetery.

Mohali News: कब्रिस्तान बनाने के मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर परिषद कर्मचारियों को पीटा

Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
People of Muslim community beat up city council employees in the matter of building a cemetery.
जीरकपुर। छत गांव में शनिवार को कब्रिस्तान की चहारदीवार तोड़ने गई नगर परिषद की टीम के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने मारपीट की और जेसीबी मशीन के शीशे तोड़ दिए। इसकी शिकायत नगर परिषद के कर्मचारियों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। चारदीवारी तोड़ने गई नगर परिषद की टीम के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने उनपर हमला कर दिया और मारपीट कर जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि शनिवार की छुट्टी होने के बावजूद जानबूझकर उनके कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी गई है और इसका कोई नोटिस भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि उनके पास पहले से कब्रिस्तान के लिए दो बीघा जमीन है पर वह पूरी भर चुकी है जिसकी वजह से उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी, नगर परिषद जीरकपुर व वक्फबोर्ड से ओर जमीन की मांग की थी। वक्फबोर्ड ने उनको और जमीन देने की सिफारिश की गई थी। जिसका लेटर उनके पास है। यह नगर परिषद अधिकारियों को भी भेजा गया है। उन्होंने अदालत में केस डाला है और जिसकी जानकारी नगर परिषद को भी है। मुस्लिम भाईचारे द्वारा एक माह पहले कब्रिस्तान की दीवार बनाने का काम शुरू किया था। जिसको नगर परिषद के कहने पर पुलिस ने बंद करवा दिया था। बीते बुधवार जब मुस्लिम भाईचारे ने काम दोबारा शुरू किया तो आचार संहिता के चलते काम बंद करवा दिया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा मुस्लिम भाईचारे द्वारा स्थिति को ऐसे जगह रोकने के आदेश दिए थे। लेकिन शनिवार को नगर परिषद की टीम जब दीवार तोड़ने पहुंची तो भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। जिसके बाद मुस्लिम भाई चारे ने विरोध किया और दीवार तोड़ने नही दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



कोट्स

हमारे गांव में करीब साढ़े 300 परिवार मुस्लिम भाईचारे के हैं। उनके पास जितनी जमीन थी वह भर चुकी है। जिसे लेकर ओर जमीन की मांग की गई थी। जिसकी मांग एसडीएम डेराबस्सी, नगर परिषद और वक्फबोर्ड को दी गई थी। वक्फ बोर्ड ने लिखित सिफारिश भी की है। जिसके बाद ही वह यहां छह बीघे जमीन पर चार दीवारी कर रहे थे। इसका पूरा खर्च हमारे भाईचारे के लोगों द्वारा पैसे इकट्ठे करके करवाया जा रहा है। छुट्टी वाले दिन बिना नोटिस के नगर परिषद के कुछ कर्मचारी दीवार तोड़ने के लिए आए थे जिन्हें शांतिपूर्वक रोका गया। हमारे लोगों द्वारा किसी के साथ मारपीट नही की गई है। -रमजान मुहम्मद, प्रधान मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी छत
विज्ञापन
विज्ञापन



हम अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों पर कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने के लिए गए थे। लेकिन छत गांव के मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने आते ही बिना बात किए जेसीबी ऑपरेटर पर हमला कर दिया उसके बाद मेरे व मेरे साथी के साथ मारपीट की। भीड़ को देख़ हम निकल गए थे तो लोगों ने हमें घेर कर घसीट कर फिर मौके पर लाए और फिर मारपीट की। हम तो अपनी डियूटी कर रहे थे हमारे साथ की गई मारपीट गलत है इसमें हमारा क्या कसूर है। -मुहम्मद असलम, इंचार्ज इंक्रोचमेंट टीम जीरकपुर



छत गांव के मुस्लिम भाईचारे के लोगों द्वारा कब्रिस्तान की मांग की गई थी। जिसके लिए हमने दो बीघे जमीन देने का विचार बनाया था लेकिन उन्होंने 6 बीघे जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। जिसे रोकने के लिए हमारी टीम शनिवार को दीवार तोड़ने के लिए गई थी। यहां नगर परिषद की ओर से एमआरएफ शैड बनाया जाना था जिसके लिए ठेकेदार की लेबर भेजी गई थी। जिनके साथ और हमारे स्टॉफ के साथ मारपीट की गई है। जिसकी शिकायत हमने पुलिस को दे दी है। फिलहाल हमारे पास इस जमीन को लेकर कोई भी अदालती नोटिस नही आया है। -अशोक पथरिया, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed