फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People distressed by a four-hour unscheduled power cut; difficulties intensified at night

Mohali News: चार घंटे के अघोषित बिजली कट से लोग परेशान, रात में बढ़ी दिक्कतें

Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
People distressed by a four-hour unscheduled power cut; difficulties intensified at night
मोहाली। जिले में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के कई फेजों में रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहाली के फेज-6, 7, 8, 9, 10 और 11 के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में भी करीब चार घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली का लोड बढ़ गया है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई है। बिजली के बार-बार आने-जाने से घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों और औद्योगिक इकाइयों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मोहाली में बिजली की खपत करीब 500 मेगावाट तक पहुंच गई है। सामान्यतः यह खपत साढ़े चार सौ मेगावाट होती थी। उमस भरी गर्मी के कारण बिजली का लोड काफी बढ़ गया है। इस वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी और उमस के बीच पंखे और कूलर बंद होने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे कट के कारण इनवर्टर की बैटरी भी अब काम करना बंद कर रही है।
विज्ञापन



निवासियों की परेशानी और मांगें

फेज-11 निवासी अनिल गोयल ने बताया कि दिन के मुकाबले रात के समय बिजली कट की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है। बिजली जाने के बाद लोगों को लंबे समय तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ता है। फेज-8 निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि रात में अचानक बिजली चली जाती है और कई-कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। फेज-10 निवासी हरजीत कौर ने कहा कि बिजली के आने-जाने से घरेलू उपकरणों पर भी असर पड़ने का डर रहता है। रात में चार घंटे तक बिजली न होने से पूरी दिनचर्या प्रभावित होती है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि अघोषित कटों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




औद्योगिक गतिविधियों पर असर

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 में बिजली कट का असर औद्योगिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से मशीनें बंद करनी पड़ती हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होता है और कामगारों का समय भी बर्बाद होता है। जीरकपुर, ढकोली, खरड़, कुराली और लालडू सहित अन्य जगहों पर भी बिजली कट की समस्या आ रही है। यह समस्या उमस और गर्मी के कारण बढ़ी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।






बिजली विभाग की ओर से सभी जगह की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई बार लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है। इसी कारण यह स्थिति बनी है। अमनदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। उपभोक्ताओं को पहले से सूचना देने की भी मांग की गई है, यदि किसी तकनीकी खराबी या रखरखाव के कारण बिजली बंद करनी जरूरी हो। - अमनदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, पावरकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed