{"_id":"6407a2896f758ccd75012cc4","slug":"patwari-of-block-majri-arrested-red-handed-taking-bribe-mohali-news-c-16-1-82033-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ब्लॉक माजरी का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ब्लॉक माजरी का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Wed, 08 Mar 2023 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक माजरी का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
इंतकाल दर्ज करवाने के लिए मांगे थे चार हजार, मौके पर जेब से 2500 रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव/कुराली। ब्लॉक माजरी में तैनात एक पटवारी को पुलिस ने रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की जेब से रिश्वत में लिए गए 2500 रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है और वह पिछले तीन-चार साल से ब्लॉक माजरी में ही तैनात था।
जानकारी के मुताबिक ब्लाॅक माजरी के गांव को कुब्बाहेडी के एक व्यक्ति को अपनी जमीन का इंतकाल दर्ज करवाना था। इंतकाल दर्ज करने के बदले में आरोपी पटवारी चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इस संबंधी आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं से संपर्क किया। नेताओं ने माजरी पुलिस के साथ मिलकर पटवारी को पकड़ने के लिए योजना बनाकर जाल बिछाया। पीड़ित को 2500 रुपये देने से पहले उनकी फोटो कॉपी करवा ली थी। जब पटवारी को यह रुपये दिए तो तुरंत माजरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पटवारी की तलाशी ली तो उसकी जेब से 500-500 रुपये के पांच नोट बरामद हुए। बरामद हुए नोटों के नंबर का मिलान फोटोकॉपी के नोटों से किया गया। नंबरों का मिलान होने पर पुलिस ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस संबंधी इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी पटवारी का कहना है कि उसने तीन इंतकाल दर्ज करने के लिए 600 प्रति इंतकाल के हिसाब से ही पैसे लिए हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी राहुल के खिलाफ पहले भी विजिलेंस में शिकायत दी गई थी। उस दौरान विजिलेंस की जांच के दौरान पटवारी कुछ दिनों की छुट्टियों पर चला गया था। इसके बाद यह मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
कोट्स
आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। उसे रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। -धर्मेंदर सिंह डीएसपी खरड़-2