फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panchkula 17 year old boy murder in Zirakpur two accused do crime

मां की आंखों के सामने बेटे का कत्ल: जीरकपुर में दो युवकों ने सरेआम चाकुओं से गोदा, सड़क पर तड़पता रहा कृष्णा

Mon, 30 Sep 2024 10:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुुर (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2024 10:46 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में मां के सामने ही उसके बेटे की हत्या कर दी गई। बेबस मां बेटे को बचा भी नहीं सकी। 17 साल के कृष्णा पर दो युवकों ने चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Panchkula 17 year old boy murder in Zirakpur two accused do crime
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के जीरकपुर में नाबालिग की हत्या कर दी गई। जीरकपुर के पटियाला चौक पर रविवार देर रात 17 वर्षीय नाबालिग को दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से गोदकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। बेटे की हत्या उसकी मां की आंखों के सामने की गई, लेकिन बेबस मां बेटे को बचा नहीं पाई। पुलिस ने मृतक किशोर की मां की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय कृष्णा मेहरा निवासी सकेतड़ी पंचकूला के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


कृष्णा की मां संतोष कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे को सकेतड़ी के रहने वाले दो युवक काफी समय परेशान कर रहे थे। उनका बेटे से झगड़ा हुआ था और उन्होंने दोनों युवकों को समझाया था कि झगड़ा करने में कुछ नहीं रखा है, मिलजुलकर रहना चाहिए लेकिन फिर वह बेटे को परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन


बेटे को बचाने के लिए मामा के पास भेजा था
मां ने डर के मारे अपने बेटे को शहर से बाहर जीरकपुर स्थित मामा के पास रहने के लिए भेज दिया। रविवार को जब कृष्णा अपने मामा के घर जा रहा था तो दोनों आरोपी उसका पीछा करते हुए जीरकपुर पहुंच गए और रात करीब 10 बजे पटियाला चौक में मामा का इंतजार कर रहे कृष्णा को दोनों ने चाकुओं से गोद डाला और फरार हो गए। यह सब सड़क के दूसरी तरफ खड़ी मां संतोष कुमारी देखती रही और जाम के कारण वह बेटे को बचा नहीं पाई। जब तक वह अपने बेटे के पास पहुंची तो बेटा खून से लथपथा तड़प रहा था। उसने राहगीरों की मदद से बेटे को सेक्टर-32 स्थिति अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही कृष्णा ने दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे पर गलत काम का दवाब बनाते थे आरोपी
पुलिस को दिए बयान में संतोष कुमारी ने बताया कि 29 सितंबर शाम 6 बजे उसके बेटे ने उसे बताया था कि दो युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस कारण उसने बेटे को मामा के पास रहने के लिए कहा था। लेकिन वह अपने मामा के पास पहुंचता इससे पहले दोनों आरोपियों ने पटियाला चौक पर उसे चाकुओं से गोद डाला और वह कुछ नहीं कर पाई। मां ने बताया कि दोनों आरोपी गलत काम करते हैं और बेटे पर भी गलत काम के लिए दबाव बना रहे हैं। उसका बेटा मना करता था, जिसे लेकर उनमें झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों हत्या के आरोपी भी नाबालिग ही बताए जा रहे हैं।

क्या कहती है पुलिस
दोनों आरोपी कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हैं। तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी भी नाबालिग ही बताए जा रहे हैं। हमने मृतक युवक की मां के बयान पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जसकंवल सिंह सेखों, एसएचओ थाना जीरकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed