फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paddy crop in jeopardy due to eight-hour power outage; farmers forced to burn diesel to irrigate fields

Mohali News: आठ घंटे बिजली न मिलने से संकट में धान की फसल, डीजल फूंक खेतों की सिंचाई को मजबूर हैं किसान

Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop in jeopardy due to eight-hour power outage; farmers forced to burn diesel to irrigate fields
लांडरां/बनूड़। बारिश की कमी और बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें कृषि कार्यों के लिए निर्धारित आठ घंटे बिजली नहीं मिल रही है, जिससे धान की फसल सूखने लगी है। किसान महंगे डीजल से जनरेटर चलाकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं।किसानों का कहना है कि कई दिनों से बिजली की पूरी आपूर्ति नहीं मिल रही है। खेतों में नमी की कमी के कारण फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। वे जनरेटर चलाकर ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं, जिससे लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम से कृषि क्षेत्र के लिए आठ घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग की है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार के आठ घंटे बिजली देने के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बारिश न होने से खेतों में नमी की कमी है। ऐसे में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने समस्या को और गंभीर कर दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे पावरकॉम अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed