{"_id":"603aae5f8ebc3ee923751750","slug":"opposition-to-bio-plant-on-kharar-s-dumping-ground-mohali-news-pkl405467792","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ के डंपिंग ग्राउंड पर जैव संयंत्र लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ के डंपिंग ग्राउंड पर जैव संयंत्र लगाने का विरोध
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद की ओर से दर्पण सिटी के पास बने डंपिंग ग्राउंड में जैव संयंत्र (बायो प्लांट) लगाने की तैयारी को देखते हुए वार्ड-एक के निवासियों ने वार्ड सदस्य सर्बजीत कौर के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद करवा दिया।
जरनैल सिंह सैनी, कमलप्रीत सिंह आदि ने बताया कि लंबे समय से वार्ड-एक दर्पण सिटी के निवासी डंपिंग ग्राउंड को रिहायशी क्षेत्र से हटाने की मांग करते आ रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब भी लोग इसका विरोध करते हैं तो उन्हें समझाकर वापस भेज दिया जाता है। लोगों का कहना है कि जब तक इस डंपिंग ग्राउंड को यहां से नहीं हटाया जाता है तब विरोध जारी रहेगा। लोगों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर नगर परिषद दफ्तर का घेराव करने के अलावा यातायात भी जाम किया जाएगा।
लोगों के रोष को देखते हुए खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन व ईओ संगीत आहलूवालिया मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत करके उन्हें शांत करवाया। एसडीएम हिमांशु जैन ने लोगों से छह महीने में डंपिंग ग्राउंड यहां से हटवाने का वादा किया। इस अवसर पर विनय, तरनदीप, प्रदीप, अजय, सीता राम, संजीव, निर्मण राणा तथा विनोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।