फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One year imprisonment for breaching a police checkpoint and possessing a weapon

Mohali News: नाका तोड़ने और हथियार रखने पर एक साल की कैद

Sat, 29 Aug 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
One year imprisonment for breaching a police checkpoint and possessing a weapon
मोहाली। अदालत ने गौरव मौर्या को नाका तोड़कर कार भगाने और वाहन में तेजधार हथियार रखने का दोषी ठहराते हुए एक साल की सश्रम कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लापरवाही से वाहन चलाने के लिए उसे छह महीने की कैद और एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन




यह घटना 12 नवंबर 2020 को हुई थी। पुलिस टीम मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में गश्त कर रही थी। एक तेज रफ्तार स्कोडा लॉरा कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। उसने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। यातायात पुलिस की मदद से कार को रोका गया। तलाशी में चालक सीट के नीचे से एक तेजधार हथियार किरच मिला। आरोपी हथियार का कोई अनुज्ञप्ति या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।
विज्ञापन




बचाव पक्ष की दलीलें खारिज

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रुक्का रिपोर्ट में समय की विसंगति का मुद्दा उठाया। बचाव पक्ष ने स्वतंत्र गवाह की अनुपस्थिति पर भी दलील दी। अदालत ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि समय की गलती लिपिकीय चूक थी। घटना अचानक हुई थी, इसलिए स्वतंत्र गवाह का न होना अभियोजन पक्ष के मामले को कमजोर नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed