फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person died of corona in district Mohali after 28 days, seven new infected were found

जिला मोहाली में 28 दिन बाद कोरोना से एक व्यक्ति की गई जान, सात नए संक्रमित मिले

Sat, 21 Aug 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
One person died of corona in district Mohali after 28 days, seven new infected were found
मोहाली। जिले में 28 दिन के बाद शुक्रवार को एक व्यक्ति की कोरोना महामारी से मौत हो गई, जबकि 7 लोग कोरोना संक्रमित मिल हैं। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या अब 1058 हो गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। महामारी भले ही कमजोर पड़ गई है, लेकिन खतरा अभी तक बरकरार है। ऐसे में महामारी से बचने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोग अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। इसके लिए कई जगह टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह कमजोर पड़ गई है। मोहाली शहरी एरिया से लेकर प्रत्येक सब डिवीजन में मरीजों की संख्या कम हो रही थी। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 40 तक पहुंच गई थी। लेकिन कुछ समय से लगातार केस बढ़ रहे हैं। इसी बीच 28 दिन बाद व्यक्ति की मौत हुई। प्रशासन की ओर से इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। हालांकि इस दौरान 8 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, संक्रमित हुए 7 लोगों में ढकोली से एक, घडुआं से एक, खरड़ से तीन और मोहाली शहरी एरिया से दो केस आए हैं। साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 68558 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67446 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अभी 54 मरीज सक्रिय रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed