{"_id":"6aaaec458e50d0f5be087e1a","slug":"demand-to-restore-4716-posts-patwaris-stage-protest-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2757-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: 4716 पद बहाल करने की मांग, पटवारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: 4716 पद बहाल करने की मांग, पटवारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब रेवेन्यू पटवार यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेशभर के पटवारियों ने तहसील स्तर पर एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। मोहाली तहसील में भी पटवारियों ने पंजाब सरकार की नीतियों पर रोष जताया और अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
यूनियन नेता गुरजोत सिंह पटवारी ने कहा कि सरकार ने 4716 स्वीकृत पदों को घटाकर 3600 कर दिया है, जबकि प्रदेश में शहरीकरण और आबादी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा 3600 पदों में से महज करीब 2000 पटवारी ही काम कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है और लोगों को सेवाएं देने में दिक्कत हो रही है।
पटवारी रणजीत सिंह सोहाना ने कम वेतन का मुद्दा उठाते हुए वेतन बढ़ाने और तकनीकी ग्रेड में शामिल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।