फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Man caught by locals after breaking into a dilapidated house that had been shut for two years to commit theft.

Mohali News: दो साल से बंद खंडहर मकान में चोरी करने घुसा, लोगों ने दबोचा

Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Man caught by locals after breaking into a dilapidated house that had been shut for two years to commit theft.
जीरकपुर। बलटाना में कई सालों से बंद पड़े खंडहरनुमा मकान को आसान निशाना समझकर चोरी करने घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनी लाल निवासी पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी मकान में सैनिटरी सामान और अन्य सामान चोरी करने के इरादे से घुसा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के कारण मकान करीब दो वर्षों से बंद पड़ा है। लंबे समय से बंद रहने के कारण इसकी खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर मकान में प्रवेश किया और टूटियां व अन्य सामान निकालने लगा।
विज्ञापन

मकान से आवाजें आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सोनी लाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 62 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed