फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One killed by corona in Mohali, 61 infected

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 61 हुए संक्रमित

Sun, 10 Jan 2021 12:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona in Mohali, 61 infected
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी की वजह से शनिवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 61 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। एडीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्दी ही कोरोना की वैक्सीन आने वाली है। ऐसे में जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोरोना महामारी से जिस व्यक्ति की मौत हुई। उसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई। हालांकि जो लोग संक्रमित हुए हैं उनमें डेराबस्सी के तीन, ढकोली के पांच, घडुआं के दो, खरड़ के छह, कुराली से एक और मोहाली शहर के 44 लोग शामिल हैं। वहीं, 101 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। बता दें कि मोहाली में अब तक कुल 18656 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 17384 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 351 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अभी जिले में 921 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed