फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One died of corona in Mohali, 19 people got infected

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 19 लोग हुए संक्रमित

Tue, 29 Jun 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
One died of corona in Mohali, 19 people got infected
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 19 लोग संक्रमित हुए। साथ ही जिले में 28 कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि अब जिले में 270 मरीज सक्रिय रह गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी की वह गंभीरता को समझें। अभी कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई, बल्कि महामारी कमजोर पड़ रही है। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने के साथ ही टीकाकरण अवश्य करवाएं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से तीन, ढकोली से दो, लालड़ू से दो, बूथगढ़ से दो, खरड से पांच और मोहाली शहरी एरिया के पांच केस शामिल हैं। वहीं, जिले में कई ऐसे स्थान भी हैं, जहां पर कोरोना के केस बिल्कुल नहीं आ रहे हैं। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के 68212 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 66895 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 270 मरीज सक्रिय हैं और 1047 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed