फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested for arranging candidates in written examination of jobs, nine nominated

नौकरियों की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के इंतजाम के बहाने ठगनेवाला एक काबू, नौ नामजद

Wed, 15 Sep 2021 02:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
One arrested for arranging candidates in written examination of jobs, nine nominated
मोहाली। पुलिस भर्ती समेत सरकारी नौकरियों की लिखित परीक्षाओं में असल आवेदकों की जगह फर्जी उम्मीदवारों बैठाने के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने थाना फेज-8 में एक आरोपी को गिरफ्तार कर नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरिकृष्ण, मंजीत कुमार, वाहन सिंह, सुमित कुमार, सोनू, कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, योगेश और छोटा राम के रूप में हुई है। इनमें से आरोपी हरिकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि इस गिरोह का मुखिया हरिकृष्ण सेक्टर-99 का रहने वाला है और वह गांव कुंभड़ा में आया हुआ है। साथ ही वह कुछ युवाओं को ठगने की फिराक में है। इसी बीच पुलिस ने पूरी रणनीति के साथ छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि वह किस तरह से युवाओं को अपना शिकार बनाता था। वहीं, पेपर संबंधी किसी तरह के रेट तय किए गए थे। बता दें कि अपनी तरह का यह पहला मामला है। हालांकि कुछ साल पहले विजिलेंस ने इसी तरह के गिरोह का पर्दाफाश कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। यह मामला अब अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed