फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One and a half quintals of silver and 25 kg gold were sold in Mohali on Dhanteras

धनतेरस पर मोहाली में डेढ़ क्विटंल चांदी और 25 किलोग्राम सोना बिका

Wed, 03 Nov 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
One and a half quintals of silver and 25 kg gold were sold in Mohali on Dhanteras
मोहाली। कोरोना की वजह से आखिर दो साल के बाद धनतेरस पर वीआईपी जिले की मार्केट्स में जमकर धन की बारिश हुई। लोगों ने सोना-चांदी, चार पहिया और दोपहिया वाहनों से लेकर बर्तन, मोबाइल और कपड़े खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। मार्केट्स में इतनी अधिक भीड़ थी कि चंद कदम जाने में 10-12 मिनट का समय लग रहा था। व्यापारियों ने लोगों के उत्साह को पूरी तरह से कैैश किया। एक अनुुमान के मुुताबिक करोड़ों का बिजनेस हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक धनतेरस को लेकर मार्केट्स की शोभा देखते ही बन रही थी। सुबह से ही मोहाली सिटी, खरड़, कुराली, नयागांव, मुल्लांपुर, जीकरपुर, डेराबस्सी और लालडू सब जगह स्टाल लग गए थे। लोगों को कई तरह के डिस्काउंट ऑफर तक दिए जा रहे थे। जिला ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने बताया कि दो साल के इंतजार के बाद आखिर मंगलवार को खरीदार मार्केट में निकले। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुुताबिक जिले में 150 किलो चांदी बिकी है। इसमें चांदी के सिक्के और गहने शामिल हैं। जबकि करीब 25 किलो सोने के गहने बिके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने व्यापार मंडल की अपील को माना है। इसी तरह फेज-9 म्यूजिक प्वाइंट के मालिक मनोज वर्मा और सुनील वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर मार्केट में काफी चहल पहल रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त का लाभ उठाया। आईफोन से लेकर कई गैजेट्स लोगों ने खरीदे। इसी तरह एक नामी बैंक के अधिकारी विशाल शर्मा का कहना है कि तेल और डीजल की ऊंची कीमतों का असर धनतेरस पर दिखा। हालांकि बैंकों की तरफ से लोगों को कई ऑफर दिए गए। इसी तरह रियल एस्टेट कारोबारी दीपक चौधरी ने बताया कि कई लोगों ने प्लॉट और फ्लैट बुक करवाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार की आवास योजनाओं का फायदा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed