फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On Women's Day, the Akali Dal assigned responsibilities to women leaders.

Mohali News: महिला दिवस पर अकाली दल ने महिला नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Sun, 08 Mar 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
On Women's Day, the Akali Dal assigned responsibilities to women leaders.
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिरोमणि अकाली दल मोहाली की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले की महिला अकाली नेताओं को नियुक्ति पत्र देकर विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके पर जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना की अगुवाई में करीब 100 महिला नेताओं को पार्टी संगठन में अहम पद दिए गए। सोहाना ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और परिवार को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अब यही महिलाएं बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को भी मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगामी चुनावों की तैयारी के लिए भी तैयार रहने को कहा गया है और हर बूथ पर 5 से 10 सदस्यीय महिला टीमें गठित की जाएंगी। उन्होंने चिंता जताकर कहा कि नगर निगम में कांग्रेस और विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के कारण तालमेल की कमी दिख रही है, जिससे शहर के विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम और गमाडा में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed