फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now the police will get good soldiers, took over the training before recruitment, the district police giving free training

अब पुलिस को मिलेंगे बढ़िया जवान, भर्ती से पहले ही संभाला ट्रेनिंग का जिम्मा, मुफ्त ट्रेनिंग दे रही जिला पुलिस

Tue, 29 Jun 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now the police will get good soldiers, took over the training before recruitment, the district police giving free training
मोहाली। कोरोना काल में पंजाब पुलिस की ओर से की जा रही भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को फिजीकल टेस्ट पास करने में दिक्कत न आए, इसके लिए अब पुलिस खुद आगे आई है। पुलिस की ओर से सेक्टर-78 मल्टीपर्पज स्टेडियम में स्पेशल ट्रेेनिंग कैंप लगाया गया है। जहां पर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वालों को फिजीकल ट्रेनिंग दी जा रही है। एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस लोगों के साथ उनकी मदद के लिए हर समय खड़ी है। उनकी ओर से कोशिश की जा रही है कि युवा भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग कार्यक्रम में कोई भी युवा खुद को रजिस्टर्ड करवा सकता है। किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में काफी संख्या में पुलिस मुलाजिम रिटायर्ड हुए हैं, जबकि नई भर्ती नहीं हुई थी। ऐसे में राज्य पुलिस विभाग में 4000 जवानों की भर्ती प्रक्रिया निकाली है। लेकिन कोरोना की वजह से इस प्रक्रिया में आवेदकों को दिक्कत न आए, इसके लिए पुलिस खुद ही आगे आई है। पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया में किस्मत आजमाने वाले युवाओं और युवतियों को ट्रेनिंग देने का जिम्मा संभाला है। सेक्टर-78 के स्टेडियम में पुलिस के पास ट्रेेनिंग के लिए रजिस्टर्ड होने वालों को दौड़, ऊंची छलांग और लंबी छलांग के साथ ही कई तरह के अभ्यास करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर पंजाब पुलिस के फिजीकल विशेषज्ञ की अगुवाई में ट्रेनिंग होती है। करीब 150 युवाओं ने खुद को इसके लिए रजिस्टर्ड करवाया है। ट्रेनिंग के लिए युवाओं को एसएसपी दफ्तर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहां से युवा ट्रेनिंग का शेड्यूल हासिल कर पाएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले जब पंजाब पुलिस में भर्ती हुई थी कि उस समय कई युवा मैदान में दौड़ तक नहीं लगा पाए थे। जबकि कई युवा डोप टेस्ट में पॉजिटिव तक पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed