{"_id":"6150db968ebc3efd896dc37e","slug":"not-getting-facilities-demonstrated-against-the-builder-mohali-news-pkl4281285166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहीं सुविधाएं, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रहीं सुविधाएं, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव (मुल्लांपुर)। मुल्लांपुर ओमेक्स कैसिया के रहने वाले 200 से अधिक परिवारों ने रविवार को गेट के बाहर ओमेक्स प्रबंधन के खिलाफ सुविधाएं न देने को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि उन्होंने लाखों रुपये लेकर प्रॉपर्टी खरीदी थी, लेकिन अभी तक उन्हें उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
लोगों ने कहा कि 2 साल मे कब्जा देने के वादे के साथ 2011 में ओमेक्स कैसिया के फ्लैट एवं प्लाट की बिक्री शुरू की थी। यहां पर लोगों को बिजली आपूर्ति, हाईटेक सुरक्षा, शॉपिंग कांप्लेक्स, साफ सफाई, क्लब हाउस आदि के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए गए थे। सुविधाओं के नाम पर मोटी रकम लेने के बाद भी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं।
हमें आरटीआई से पता चला है कि यहां 540 केएलडी के एसटीपी की जरूरत है, लेकिन बिल्डर की ओर 100 केएलडी का ही एसटीपी प्लांट लगाया गया है। इलाके में सड़कें टूटी हुई हैं। ओमेक्स कैसिया रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएसन के प्रधान गुरतेज सिंह गिल ने कहा कि अगर ओमेक्स प्रबंधन और पंजाब सरकार सुनवाई नहीं करेगी तो प्रदर्शन बडे़ स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर अरुण अरोरा, रणजीत सिंह उप्पल, कर्नल बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, डॉ. रश्मि यादव, भूपिंदर सिंह उपस्थित रहे।