{"_id":"64c42b328a1f3b315a085ba7","slug":"north-indias-second-largest-cargo-service-started-at-chandigarh-airport-mohali-news-c-16-sml1026-201210-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उत्तर भारत के दूसरे सबसे बड़े कार्गाे सर्विस की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उत्तर भारत के दूसरे सबसे बड़े कार्गाे सर्विस की शुरुआत
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में दिल्ली के बाद उत्तर भारत के दूसरे सबसे बड़े डोमेस्टिक कार्गो सर्विस की शुरुआत शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने किया। उन्होंने बताया कि कार्गो सेंटर को तैयार करने में 12.45 करोड़ खर्च आया है। दिल्ली के बाद यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा कार्गो सेंटर है। इसकी क्षमता 2500 मीट्रिक टन हैै। कार्गो सेंटर नवंबर 2021 में बनना शुरू हुआ था, लेकिन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से रेगुलेटेड एजेंट का लाइसेंस मिलने में समय लगने की वजह से इसे शुरू करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लग गया। उन्होंने बताया कि डोमेस्टिक कार्गो की शुरुआत करने के बाद अगला कदम इंटरनेशनल कार्गो की सर्विस शुरू करने के लिए तैयारी चल रही है। कस्टम विभाग से परमिशन मिलने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
बाहरी राज्यों को होगा फायदा
सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी और हिमाचल के बद्दी और बरोटीवाला एरिया में फार्मा, हॉर्टिकल्चर, ऑटो सेक्टर के बड़े प्लांट हैं। क्षेत्र के व्यवसायी काफी समय से इस कार्गो सेंटर के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। पहले दिन शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करीब तीन टन माल (केंसोल्स एंड मेडिसन) बंगलूरू और दिल्ली के लिए टाटा विस्तारा की फ्लाइट में भेजा गया। यूके 707 दिल्ली फ्लाइट में 1889 किलोग्राम और यूके 658 बंगलूरू में 2182 किलोग्राम केंसोल्स और दवाइयां भेजी गईं। अभी किसी भी विमानन कंपनी की ओर से कोई मालवाहक जहाज शुरू नहीं किया गया है। एयरलाइंस अपनी फ्लाइट में कॉमन स्क्रीनिंग के साथ सामान की ढुलाई करते हैं।
ये सुविधाएं मिलेंगी
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ में डोमेस्टिक व इंटरनेशनल कार्गो कांप्लेक्स 1976 वर्ग मीटर में तैयार किया गया है।
कार्गो कांप्लेक्स सभी नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित है। सब्जियों, फलों व अन्य पदार्थों के लिए कोल्ड रूम, रीफर वैन, फोर्क लिफ्ट, कैंची लिफ्ट, पैलेट, उपयोगकर्ता के अनुकूल वजन स्केल, ट्रॉली मौजूद है।
विज्ञापन
-सीसीटीवी, डीएफएमडी, ईटीडी और एक्स-रे मशीन आदि जैसे उच्च सुरक्षा उपकरणों से भी सुसज्जित।
-चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर भारत में दिल्ली के बाद 2500 मीट्रिक टन कार्गो सुविधा वाला एकमात्र हवाई अड्डा है।