फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No water supply in phase-5 from 20 days, people disturbed

20 दिन से फेज-पांच में नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

Tue, 22 Oct 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
No water supply in phase-5 from 20 days, people disturbed
मोहाली। फेज-पांच में 20 दिन से पानी का संकट पूरी तरह से गहराया हुआ है। इलाके के लोग आफत में हैं लेकिन वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों के पास इसका कोई उचित जवाब नहीं है। मामले में इलाके के बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा ने आहत होकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि वाटर सप्लाई की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए ताकि इलाके के लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। वहीं पार्षद ने यह भी साफ किया है कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे इलाके के लोगों को लेकर संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। इस दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान होता है तो उसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर नौ में फेज-पांच का काफी एरिया आता है। इलाके के बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा का कहना है कि 20 दिन से उनके इलाके में पानी का संकट गहराया हुआ है। वे कई बार इलाके के वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन वे समस्या का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी जगह पर पानी की पाइप लीक हो रही है लेकिन वह पानी की लीकेज नहीं तलाश पा रहे हैं। मजबूरी में लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं जिससे हर परिवार का बजट बिगड़ रहा है। उनका कहना है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

फर्स्ट फ्लोर तो दूर ग्राउंड फ्लोर पर नहीं आ रहा पानी
शहर में पानी की सप्लाई का बुरा हाल है। फर्स्ट फ्लोर तो दूर ग्राउंड फ्लोर में भी पानी नहीं आ रहा है। पार्षद ने बताया कि वैसे तो लो प्रेशर की समस्या दो साल से है लेकिन अब तक तो भाखड़ा-नंगल में भी पानी की कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में लोगों से धक्का नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले को तुरंत निपटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed