फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nine sites sold out of 61, GMADA earned 520 crores

ई नीलामी : 61 में से बिकी नौ साइट, गमाडा ने कमाए 520 करोड़

Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nine sites sold out of 61, GMADA earned 520 crores
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) को त्योहारों के मौसम में की गई प्रॉपर्टी ई नीलामी में उम्मीद के मुताबिक रिस्पांस नहीं मिला है। 61 साइटों में से केवल नौ ही बिक र्पाईं। इससे गमाडा के खजाने में 520 करोड़ रुपये की आमदन हुई है।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान एयरपोर्ट रोड पर स्थिति साइटों के लिए लोगों ने दिल खोलकर बोली लगाई। इस दौरान पांच एकड़ की एक कामर्शियल साइट 192 करोड़ रुपये में बिकी, जबकि साइट की रिजर्व प्राइज 152 करोड़ थी। वहीं, गमाडा मैनेजमेंट नीलामी के रिजल्ट की समीक्षा कर रहा है। हालांकि गमाडा अधिकारियों की माने तो अधिकतर बड़ी साइट बिक गई हैं। इससे बाजार में नई जान आई है।
विज्ञापन

इस साल में कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह चौथी ई नीलामी है। 13 दिन तक चली प्रापॅर्टी की ई नीलामी में 61 साइटों को शामिल किया गया था। इस से गमाडा के खजाने में 520 करोड़ रुपये की आमदन हुई है। हालांकि कुछ साइटों के लिए खरीदार नहीं आए। एयरोसिटी की कामर्शियल साइट के अलावा सेक्टर-88 में छह एकड़ की हाउसिंग सोसाइटी की साइट 149 करोड़ की बिकी, जबकि उसकी कीमत 152 करोड़ रखी गई थी। जबकि नीलामी में शामिल की गई दो अस्पताल साइट में से एक के लिए ही ग्राहक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 3.5 एकड़ की साइट 48 करोड़ की बिकी, जबकि साइट की रिजर्व कीमत 33.5 करोड़ रखी गई थी। इसी तरह दो एजुकेशनल साइट भी नीलामी में शामिल की गई थी। इसमें एक सेक्टर-88 में स्थित दो एकड़ की साइट 24.5 करोड़ की बिकी। जबकि उसकी रिजर्व कीमत 23.8 करोड़ रखी गई थी। सेक्टर-68 में दो कामर्शियल साइट रिजर्व कीमत चालीस करोड़ में बिकी।
चौबीस एससीओ में से केवल एक ही बिका
इसी तरह गमाडा की तरफ से संपत्ति की ई नीलामी में 125 वर्ग मीटर के चौबीस एससीओ भी शामिल किए गए थे। इनमें से केवल एक ही बिक पाया। इसे खरीदार ने 4.25 करोड़ रुपये में खरीदा। जबकि इसकी रिजर्व प्राइज 4.17 करोड़ रखी गई थी। इसी तरह आईटी सिटी के चार प्लाटों को भी नीलामी में शामिल किया गया था। इनमें से केवल दो ही बिक पाए। 1.25 एकड़ के प्रत्येक प्लॉट की रिजर्व कीमत दस करोड़ थी, जबकि 11.5 करोड़ में बिके।

पहले की गई नीलामी का ऐसा रहा रिस्पांस
गमाडा की तरफ से इससे पहले अगस्त में संपत्ति की नीलामी की गई थी। इस दौरान नीलामी में 44 प्रॉपर्टी शामिल की गई थी। इनमें से नौ पर लोगों ने करोड़ों के दांव लगाए थे। वहीं, गमाडा ने कुल 405 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे पहले अप्रैल में 44 साइटों को नीलामी में रखा गया था। इनमें से 11 साइटों के लिए खरीदार आए थे। इससे गमाडा ने 301 करोड़ कमाए थे। फरवरी में गमाडा ने 544 करोड़ कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed