{"_id":"6a9f2244c15bae12c90fea72","slug":"car-driven-over-nihang-after-he-stopped-someone-from-smoking-he-was-injured-and-three-accused-have-been-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1010-146734-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिगरेट पीने से रोका तो निहंग पर चढ़ा दी कार, घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिगरेट पीने से रोका तो निहंग पर चढ़ा दी कार, घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुंभड़ा का मामला, पुलिस ने जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव कुंभड़ा में सिगरेट पीने से रोकने पर हुए विवाद के बाद एक निहंग को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। इस घटना में निहंग मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों कमलजीत सिंह, अनमोल और हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात छह सितंबर की रात करीब ढाई बजे हुई। मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी कमलजीत सिंह, अनमोल और हैप्पी उसकी गली में पीजी में रहते हैं। वे घर के नीचे किराए पर दुकानें चलाते हैं और देर रात तक खुली रखते हैं। मनप्रीत उन्हें कई बार गली में सिगरेट पीने से रोक चुके थे। घटना वाली रात भी तीनों युवक गली में सिगरेट पी रहे थे, जिस पर मनप्रीत ने उन्हें दोबारा रोका। इसके बाद तीनों ने मनप्रीत के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए मनप्रीत गुरुद्वारा साहिब की तरफ भागे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने अपनी आई-10 कार से उनका पीछा किया और उन पर कार चढ़ा दी। कार की चपेट में आने से मनप्रीत बुरी तरह घायल हो गए।
फेज-8 पुलिस ने घायल मनप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कमलजीत सिंह, अनमोल और हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। - एएसआई भूपिंदर सिंह, जांच अधिकारी