फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tractor-trolley stolen from Dera Bassi; thieves caught on CCTV

Mohali News: डेराबस्सी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Tue, 08 Sep 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley stolen from Dera Bassi; thieves caught on CCTV
डेराबस्सी। गुलाबगढ़ रोड के गणेश विहार से तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में तीन संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक शाम लाल ने बताया कि उसने अपना ट्रैक्टर अमन होटल के पास खड़ा किया था। सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर को चेन से बांधा था। सुबह उठने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब मिली और चेन टूटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तड़के करीब चार बजे तीन व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास दिखे। एक संदिग्ध बाइक पर निगरानी कर रहा था। दो अन्य ने चेन तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को वहां से निकाल लिया। इससे आशंका है कि आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी। शाम लाल के अनुसार, चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की मांग की है। उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed