{"_id":"6a91ec7de6f5461ee409014b","slug":"new-pipeline-worth-50-lakh-to-be-laid-in-mannat-enclave-will-provide-relief-from-waterlogging-mohali-news-c-71-1-mli1017-146400-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मन्नत एनक्लेव में 50 लाख से बिछेगी नई पाइपलाइन, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मन्नत एनक्लेव में 50 लाख से बिछेगी नई पाइपलाइन, जलभराव से मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। भबात क्षेत्र के मन्नत एनक्लेव में बरसाती पानी के जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। प्रशासन ने स्टॉर्म सीवर के लिए नई पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 50 लाख रुपये के कोष को मंजूरी दी है। इस परियोजना का काम अगले छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मन्नत एनक्लेव-1 और आसपास की कई कॉलोनियों में पानी की निकासी बेहतर हो सकेगी।
स्थानीय लोग लंबे समय से बरसाती पानी की उचित निकासी की मांग कर रहे थे। बारिश के दौरान पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई पाइपलाइन बिछने के बाद जलभराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, आलाधिकारियों द्वारा परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाया गया है। टेंडर की शर्तों के अनुसार, कार्य आदेश जारी होने के बाद ही परियोजना का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना को आगामी छह महीने के भीतर पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर भट्टी ने कहा कि जीरकपुर शहर को बरसाती पानी की उचित निकासी के लिए सक्षम बनाना उनकी प्राथमिकता है।
समस्या और स्थानीय लोगों की राय
मन्नत एनक्लेव-1 में बरसाती पानी की निकासी को लेकर प्रस्तावित स्टॉर्म सीवर परियोजना से पहले एक टीम ने क्षेत्र का सर्वेक्षण किया। टीम ने मौके पर जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। लोगों ने टीम को बताया कि बारिश के दौरान कॉलोनी की सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे पैदल चलने के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी होती है। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने बरसाती पानी की निकासी के लिए संभावित स्थानों और पाइपलाइन के मार्ग की जानकारी जुटाई। लोगों ने बरसात शुरू होने से पहले निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
परियोजना का विवरण और समय सीमा
इस परियोजना के तहत स्टॉर्म सीवर के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने करीब 50 लाख रुपये के कोष को मंजूरी दी है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है। कार्य आदेश जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने परियोजना को छह महीने के भीतर पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की है। कंपनी को इस अवधि में काम पूरा करना होगा।
जीरकपुर में बेहतर होगी बरसाती पानी की निकासी
मन्नत एनक्लेव में स्टॉर्म सीवर के लिए नई पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 50 लाख रुपये के फंड को मंजूरी मिली है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू होगा और छह महीने के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य है। जीरकपुर शहर को बरसाती पानी की उचित निकासी के लिए सक्षम बनाना उनकी प्राथमिकता है। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।