{"_id":"63c0705ef6a69a07a954311b","slug":"na-mohali-news-c-16-1-32042","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हफ्ते बाद निकली धूप, लोगों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हफ्ते बाद निकली धूप, लोगों के खिले चेहरे
Fri, 13 Jan 2023 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में बच्चों-बुजुर्गों ने पार्कों में बैठकर गुजारा दिन खिले चेहरे
मोहाली। जिले में शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक के बाद वीरवार को हल्की धूप निकली। इसने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी। लोग घर से निकलकर धूप सेकते हुए नजर आए। सुबह से निकली धूप ने मौसम में गलन से थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते-होते ठंड ने लोगों को फिर कंपा दिया। सुबह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और देर शाम यह 11 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पिछले कई दिनों से लगातार शीतलहर और कोहरे की चादर से मौसम में गलन थी। कई दिनों बाद मौसम ने करवट ली, तो लोग घरों से पार्कों की तरफ निकले। मौसम के जानकारों की माने तो अगले 24 घंटों में मौसम बदलने के आसार है, हल्की बारिश भी होगी। इस कड़कड़ाती ठंड के बीच छोटे बच्चों के स्कूल नर्सरी से कक्षा सातवीं तक पूर्णतया बंद हैं। इसलिए बच्चे भी मौजमस्ती करते दिखे। सर्द हवाओं ने इसमें और इजाफा किया तो फिर लोग आग के पास नजर आने लगे। संवाद