फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother fell asleep after feeding the child... then milk got stuck in the windpipe... death

Chandigarh: रात में रो रही तीन माह की मासूम को मां ने पिलाया दूध.... फिर कुछ हुआ ऐसा कि मच गया कोहराम

Tue, 20 Aug 2024 05:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 05:52 AM IST
सार

गांव दाऊंमाजरा के रहने वाले परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तीन माह की बच्ची को दूध पिलाकर मां सोई, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mother fell asleep after feeding the child... then milk got stuck in the windpipe... death
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह की बच्ची को मां ने दूध पिलाकर लिटाया, जिसके बाद सांस की नली में दूध फंसने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की पहचान तीन माह की सुप्रिया के रूप में हुई है। गांव दाऊंमाजरा में रविवार रात तीन बजे यह दर्दनाक घटना घटी।
विज्ञापन


मां के दूध पिलाने के बाद बच्ची बेसुध हो गई। परिवार ने उसे थोड़ी देर अपने स्तर पर देखा, लेकिन हालत बिगड़ती देखकर सुबह 5 बजे फेज-6 के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके माता-पिता बेसुध हो गए। इस दौरान मां का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


वहीं, पिता ने कहा कि बच्ची रात को करीब पौने तीन बजे भूख के कारण रोने लगी। इस पर उसकी मां ने उसे दूध पिलाया। इसके बाद वह सो गई लेकिन काफी देर तक जब बच्ची ने हलचल नहीं की तो मां ने उसे देखा और उसे भी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने स्तर पर बच्ची को ठीक करने की कोशिश की लेकिन बच्ची की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आने पर वे उसे लेकर फेज-6 के अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सांस की नली में दूध फंसने से बच्ची की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed