{"_id":"636033410293ba6cef5b6ef6","slug":"mohali-s-important-role-in-the-expansion-of-chandigarh-mohali-news-pkl4669226117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के विस्तार में मोहाली की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के विस्तार में मोहाली की अहम भूमिका
विज्ञापन
मोहाली। भले ही मोहाली पंजाब का जिला है, लेकिन चंडीगढ़ के विस्तार में भी इसकी अहम भूमिका है। चंडीगढ़ के नौकरी पेशा और मध्यमवर्गीय लोग मोहाली के इलाके में बसने को प्राथमिकता देते हैं, तो कई नामी नेताओं और अधिकारियों ने अपने आलीशान बंगले यहां बनाए हुए हैं। सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी इलाके की शान हैं। इलाके का विस्तार एक तरफ जहां रोपड़ के साथ लगते कुराली तक हो गया है, वहीं दूसरी तरफ अंबाला से आते हुए हाईवे पर लालड़ू तक कई नामी रियल एस्टेट कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ की तर्ज पर यहां पर पर्यटनीय स्थल और बेहतर रोड कनेक्टिविटी भी लोगों को खूब भाती है।
पंजाब के पुर्नगठन के बाद राज्य का पहला मोहाली ऐसा शहर है जो कि पूरी तरह प्लानिंग से सरकार ने विकसित किया है। इलाके का मास्टर प्लान सिंगापुर की कंपनी ने बनाया है। यहां पर अधिकतर नौकरीपेशा लोग रहते हैं। मोहाली का चंडीगढ़ से एक और भी कनेक्शन है। चंडीगढ़ ने जहां सेक्टरों के नंबर खत्म किए हैं, तो उसके के आगे के सभी सेक्टर मोहाली में ही आते हैं। चंडीगढ़ में घर का सपना काफी मंहगा है। ऐसे में चंडीगढ़ में काम करने वाले लोग भी पने बजट होम के लिए मोहाली, खरड़, कुराली, मुल्लांपुर, जीरकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के लिए आते हैं। रियल एस्टेट कंपनियां भी इस चीज को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने उसी हिसाब से प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं।
इसके अलावा गमाडा भी कई हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर चुका है। इसे पंजाब का प्रवेश द्वार और मिनी कैपिटल के नाम से जाना जाता है। चप्पड़चिड़ी स्थित देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार, पीसीए क्रिकेट स्टेडियम से लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से मोहाली को पूरी दुनिया में पहचान मिलती है। वहीं छतबीड़ चिड़ियाघर और सिसवां डैम सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की तर्ज पर बस रहा न्यू चंडीगढ़
चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब सरकार ने मुल्लांपुर में न्यू चंडीगढ़ बसाया है। इस प्रोजेक्ट की भी एक खास बात है। जैसे चंडीगढ़ का नींव पत्थर देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखा था। ठीक इसी तरह न्यू चंडीगढ़ के पहले प्रोजेक्ट का नींव पत्थर भी 2013 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने रखा था। यहां पर भी सेक्टर बसाए गए हैं। वहीं, पूरे शहर में एलईडी लाइट्स और बढ़िया रोड है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यहां पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया गया है, जो कि इलाके की शान है।