{"_id":"68e7f5e9b5a16b75ae06f653","slug":"mohali-rpg-attack-case-court-issues-production-warrants-against-6-accused-next-hearing-on-november-15-mohali-news-c-71-1-spkl1025-134415-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली आरपीजी अटैक मामला : अदालत ने 6 आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट किए जारी, अगली सुनवाई 15 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली आरपीजी अटैक मामला : अदालत ने 6 आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट किए जारी, अगली सुनवाई 15 नवंबर को
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर वर्ष 2022 में हुए आतंकवादी हमले के मामले में मोहाली की विशेष अदालत ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। अदालत ने दिव्यांशु, गुरपिंदर सिंह उर्फ पिंदा, निशान सिंह, चढ़त सिंह, विकास कुमार और बलजिंदर सिंह उर्फ रैम्बो सहित 6 आरोपियों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। इन आरोपियों को समय पर अदालत में पेश नहीं करने पर अदालत को यह कदम उठाना पड़ा। अदालत ने अब इन आरोपियों को 15 नवंबर को पेश करने के सख्त आदेश दिए हैं। ये आदेश मोहाली के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी किए गए हैं और मामले की सुनवाई भी 15 नवंबर तक स्थगित कर दी गई है।
सुनवाई के दौरान राज्य के अतिरिक्त लोक अभियोजक और विभिन्न आरोपियों के वकील मौजूद थे। जमानत पर चल रहे आरोपी अनंतदीप सिंह, बलजीत कौर और लवप्रीत सिंह के वकील भी मौजूद रहे। आरोपी निशान सिंह, गुरपिंदर सिंह उर्फ पिंदा, चढ़त सिंह, विकास कुमार और बलजिंदर सिंह उर्फ रैम्बो हिरासत में होने के बावजूद पेश नहीं हुए, जिसके चलते उनके प्रोडक्शन वारंट जारी किए गए। अदालत ने जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर 15 नवंबर, 2025 को तलब किया है, ताकि वह जांच की प्रगति पर जवाब दे सकें। आरोपी जगदीप सिंह उर्फ जग्गी, कंवरजीत सिंह और लवप्रीत सिंह को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी है। यह कार्रवाई मामले में हो रही देरी को देखते हुए की गई है, जहां आरोपियों को समय पर अदालत में पेश नहीं किया जा रहा था।
यह मामला 9 मई, 2022 को मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले से जुड़ा है। इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन यह पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों की एक बड़ी घटना थी। जांच में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और सिख्स फॉर जस्टिस जैसे खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के साथ-साथ गैंगस्टरों के एक नेटवर्क की भूमिका का भी खुलासा हुआ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 20 सितंबर, 2022 को मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।
विज्ञापन
पाकिस्तान और कनाडा में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई
जांच में पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, लखबीर सिंह और दीपक की अहम भूमिका सामने आई है। ये तीनों अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस इन्हें भगोड़ा घोषित करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मोहाली कोर्ट में एक अर्जी भी दायर की गई है। आतंकवादी घोषित किए जा चुके लखबीर सिंह उर्फ लांडा की तरनतारन के कीरियां गांव में चार कनाल ज़मीन पहले ही जब्त की जा चुकी है। एनआईए सूत्रों के अनुसार, लांडा वर्तमान में कनाडा में रह रहा है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। जांच में विदेशी धरती से संचालित एक आतंकवादी नेटवर्क की भूमिका का भी पता चला है, जिसमें हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और लक्षित हत्याएं शामिल हैं।