फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali police plays role of bajrangi bhaijan, missing children met to parents

'बजरंगी भाईजान' बनकर पार्कों और बाजारों में घूमे पुलिस वाले, बच्चे को मिलाया उसके परिजनों से

Fri, 29 Nov 2019 11:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 29 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
mohali police plays role of bajrangi bhaijan, missing children met to parents
बच्चे के परिजनों को तलाशती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म बजरंगी भाईजान फिल्म के कलाकार सलमान खान की तरह एक बच्चे को अपने परिजनों से मिलाया। मटौर थाने की पुलिस वाले पूरा दिन बच्चे को अपनी कार में लेकर विभिन्न पार्कों और बाजारों में घूमते रहे। इस दौरान बच्चा भूखा था लेकिन वह कुछ बोल नहीं रहा था। ऐसे में पुलिस ने बच्चे को बिस्कुट, चॉकलेट और टॉफी तक खिलाए। आखिर में बच्चे के परिजन पुलिस को मिले तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि फेज-3-पांच की लाइटों पर उर्मिला नाम की एक महिला को उक्त बच्चा अकेले मिला था। बच्चा रो रहा था लेकिन उसके परिजनों को कोई पता नहीं था। उर्मिला ने इस दौरान करीब एक घंटे तक खुद बच्चे की तलाश की लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुई तो सेक्टर-61 चंडीगढ़ के थाने चली गई।
विज्ञापन


जब वहां की पुलिस ने पूछा कि बच्चा कहां से मिला तो पता चला कि यह मामला मटौर थाने के अधीन आता है। इस पर मोहाली पुलिस हरकत में गई और बच्चे को लेकर विभिन्न जगह घूमी। आखिर में बच्चे के परिजन मिल गए जिसके बाद बच्चे को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस मुलाजिम बच्चे को गोद में लेकर घूमती रही
जानकारी के मुताबिक इस दौरान बच्चे को एक महिला पुलिस मुलाजिम गोद में उठाकर घूमती रही। इतना ही नहीं उसे प्यार-दुलार भी दिया ताकि बच्चा बेझिझक अपनी बात बता सके पर बच्चा काफी छोटा था। इसलिए वह सही तरीके से अपने परिजनों के बारे में बता भी नहीं पा रहा था। फिर भी पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और आखिर परिजनों को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed