{"_id":"6364e39b1e6a9d3196375c77","slug":"mohali-police-arrested-two-accused-of-providing-arms-to-gangsters-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाने वाले दो आरोपी काबू, मोहाली पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाने वाले दो आरोपी काबू, मोहाली पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा
Fri, 04 Nov 2022 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 03:39 PM IST
सार
आरोपी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमावर्ती एरिया के जंगलों में हथियार तैयार करते थे। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में गैंगस्टरों और अपराधियों को हथियार मुहैया करवाते थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर्स को हथियार मुहैया करवाने वाले दो काबू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब समेत देश के विभिन्न हिस्सों में गैंगस्टरों और बड़े अपराधियों को हथियार मुहैया करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो युवकों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से प्वाइंट 30 और 32 बोर की 20 पिस्तौल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान अनिल राजू (29) और अनवीर जाम सिंह (24) निवासी जलगांव महाराष्ट्र के रूप में हुई। एसएसपी विवेकशील ने बताया कि आरोपियों ने करीब 70 पिस्तौल मोहाली एरिया में ही सप्लाई की थीं।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक बीते हफ्ते दबिंदर बंबीहा गैंग के एक गुर्गे परमजीत सिंह पम्मा को हथियारों के साथ खरड़ से काबू किया था। उसने बताया कि वह विरोधी गैंग के कुछ लोगों को मारने के लिए हथियार जुटा रहा था। सारे हथियार उसने मध्य प्रदेश से मंगवाए थे। उसके बाद सीआईए टीम ने पूरी तैयारी के साथ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर जंगल के नजदीक उमराती गांव पहुंची। यहां पर आरोपियों ने हथियारों की फैक्टरी लगा रखी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूरी प्लानिंग के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बड़ी मात्रा में हथियार गैंगस्टरों और अपराधियों को मुहैया करवाते थे। इनके ग्रुप बने थे, जो हथियार वहां से लाकर यूपी, पंजाब व अन्य राज्यों में भेजते थे। सारा नकद में भुगतान में होता था। इनके हथियार देसी थे लेकिन क्षमता बहुत ही बढ़िया है। इसलिए डिमांड भी ज्यादा बहुत ज्यादा रहती है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर मध्य प्रदेश के एक थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज हैं। उस समय भी वह हथियारों के साथ पकडे़ गए थे। उनसे सात पिस्तौल बरामद हुए थे।
विज्ञापन