{"_id":"60ca65168ebc3e2e087ce760","slug":"mohali-municipal-council-s-cleaning-staff-on-a-month-long-strike-demanding-salary-hike-mohali-news-pkl4169329148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली नगर परिषद के सफाई मुलाजिम वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक महीने से चल रहे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली नगर परिषद के सफाई मुलाजिम वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक महीने से चल रहे हड़ताल पर
विज्ञापन
खरड़। शहर के सफाई मुलाजिमों की चल रही हड़ताल एक महीना पार कर गई है, लेकिन उनकी मांगों को लेकर न तो प्रशासन और न ही सरकार गंभीर दिख रही है। जबकि इस चक्कर में रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं। नगर परिषद के एरिया में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिनसे बदबू उठ रही है। इलाके में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
इस मामले में वार्ड नंबर-20 के पार्षद मान सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को मात्र 7200 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं, जो कि बहुत कम है। इस महंगाई के दौर में इतने कम पैसों में परिवार का गुजारा करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को एक माह से अधिक हड़ताल पर गए हुए हो गया है, लेकिन पंजाब सरकार आंखें मूंद कर सो रही है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर कम से कम 12 हजार रुपये महीना कर देना चाहिए। इन कर्मचारियों को वेतन नगर परिषद ने अपने बजट से ही देना है, इसका पंजाब सरकार पर कोई बोझ नहीं है। लेकिन फिर भी पंजाब सरकार इन कर्मचारियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री से इन कर्मचारियों के नेताओं की बैठक होनी है, इसमें इस समस्या का कुछ न कुछ समाधान निकलने की आशा है।
वहीं, वार्ड नंबर 21 की पार्षद शिवानी चड्ढा ने भी कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में बोलते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएं ताकि शहर की सफाई की हालत सुधर सके। पहले से ही कोरोना की बीमारी से जूझ रहे शहर के लोगों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कूड़े के ढेरों से महामारी फैलने का खतरा बन गया है। वार्ड नंबर 9 के पार्षद हरिंदरपाल सिंह जौली ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें बिल्कुल जायज हैं और इनकी मांगो को पंजाब सरकार तुरंत पूरा करे। उन्होंने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था हर रोज बिगड़ती जा रही है। इसका आम लोगों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने भी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया।