फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali district gets 14 new Patwaris, work will speed up

Mohali News: जिले को मिले 14 नए पटवारी, काम में आएगी तेजी

Tue, 02 Jan 2024 06:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Mohali district gets 14 new Patwaris, work will speed up
डीसी ने नए पटवारियों का औपचारिक स्वागत किया और उन्हें लगन से काम करने को कहानया स्टाफ मिलने से जिले में राजस्व विभाग के काम में तेजी आएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जिले में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए जिले में 14 नए माल पटवारियों को शामिल किया गया, जिससे कुल संख्या 111 हो गई है। डीसी आशिका जैन ने जिले की राजस्व सेवाओं में शामिल होने वाले नए पटवारियों का औपचारिक स्वागत किया और कहा कि इनके आने से अब काम में तेजी आएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 136 राजस्व पटवारी फील्ड में और 5 जिला मुख्यालय पर मंजूर हैं। इन 14 नए पटवारियों के शामिल होने से अब संख्या बढ़कर 111 हो गई है, जो जिले में राजस्व विभाग की सेवाओं को चलाने के लिए पर्याप्त है। इससे पहले जिले में 85 नियमित और 12 पुनर्नियुक्त (ठेके पर) माल पटवारी कार्यरत हैं। नए पटवारियों को दो माल पटवार मंडलों का कार्यभार सौंपा गया है। नए पटवारियों के आने से निश्चित रूप से लोगों को सुविधा मिलेगी और लंबित कार्यों को निपटाने में भी मदद मिलेगी, जिससे जिले में राजस्व कार्यालय मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही करने वाले या लोगों को परेशान करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed