फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu's father passes away

Mohali News: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के पिता का निधन

Sat, 01 Jul 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Miss Universe Harnaaz Kaur Sandhu's father passes away
खरड़। मिस यूनिवर्स-2021 हरनाज कौर संधू के पिता प्रीतम सिंह संधू (57) का शुक्रवार सुबह हृदयगति रूक जाने से देहांत हो गया। प्रीतम सिंह संधू खरड़-लांडरां रोड स्थित शिवालिक सिटी में मोना पैराडाइज सोसायटी के एक फ्लैट में रहते थे। वीरवार की रात सोने के बाद वह सुबह नहीं उठे। सुबह उनकी पत्नी ने जब उन्हें बिस्तर पर बेसुध पाया तो उन्होंने पड़ोसियों को सहायता के लिए बुलाया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने संधू परिवार के सदस्यों को बताया कि प्रीतम सिंह की देर रात को हृदयगति रूकने के कारण मृत्यु हो गई, उनकी पत्नी सरकारी डॉक्टर है। बेटी हरनाज कौर संधू और बेटा हरनूर संधू मुंबई में थे।
विज्ञापन

पिता की मौत की खबर सुनकर बेटा शुक्रवार दोपहर को ही घर लौटा। शाम को करीब चार बजे प्रीतम सिंह संधू का बलौंगी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतम सिंह संधू जिला गुरदासपुर की सब डिवीजन बटाला के रहने वाले थे, लेकिन वह कई साल पहले खरड़ में शिफ्ट कर गए थे। 2021 में बेटी हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स चुने जाने पर वह बेहद खुश थे। मिस यूनिवर्स चुने जाने के बाद जब हरनाज कौर अपने घर खरड़ लौटी थी, तब पिता प्रीतम सिंह उन्हें एयरपोर्ट से अपने घर तक खुद कार में खड़े होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed